मेंढक जैसी शक्ल वाले बच्चे का जन्म... बिना गर्दन की बॉडी, बड़ी-बड़ी आंखें... महिला को नार्मल डिलीवरी से हुआ अजीब बच्चा...

पटना 7 मार्च 2022। बिहार के गया में एक महिला ने मेंढक की शक्ल जैसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी आंखों से लेकर चेहरा और दोनों हाथों का शेप भी मेंढक की तरह है। इस बच्चे को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। बच्चे का जन्म शनिवार सुबह हुआ और उसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत भी हो गई। मामला जिले के गुरुआ का है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाजितपुर की रहनेवाली सरिता देवी की कोख से जैसे ही बच्चे का जन्म हुआ, देखकर सब दंग रह गए।
दरअसल, यह मामला गया जिले के गुरुआ का है। जहां शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाजितपुर की रहनेवाली सरिता देवी नाम की महिला की डिलीवरी हुई। जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो वह खुद उसका चेहरा देखकर हैरान थी। क्योंकि उसे यकीन नहीं हो पा रहा था कि इस बच्चे जन्म उसकी कोख से हुआ है। डॉक्टर-नर्स से लेकर हर कोई इस नजारे को देखकर हैरान था।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर-नर्स से लेकर हर कोई इस नजारे को देखकर हैरान था। जैसे लोगों को पता चला कि एक महिला ने मेंढक की शक्ल जैसे बच्चे को जन्म दिया है तो उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ने लगी। बच्चे का साइज भी एकदम अजीब था। उसकी गर्दन तो दिखाई ही नहीं दे रही थी। बड़ी-बड़ी आंखें थीं और बिल्कुल मेंढक की तरह दिख रहा था।
पति गोविंद पासवान ने बताया कि सरिता देवी की यह तीसरी डिलीवरी थी। उसकी दो बेटियां पूर्व से ही हैं। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर तनवीर ने बताया कि महिला की नार्मल डिलीवरी हुई थी। बच्चे का वजन करीब 800 ग्राम था, लेकिन उसके गर्दन के बाद का हिस्सा पूरी तरह से डेवलप नहीं हो सका था। जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी मौत भी हो गई।
सरिता देवी की डिलेवरी कराने वाले डॉक्टर तनवीर ने बताया कि महिला की नार्मल डिलीवरी हुई थी।बच्चे का वजन करीब 800 ग्राम था, जो बहुत ही कम ऐसे केस देखने को मिलते हैं। उसकी गर्दन नहीं थी, वह देखने में एकदम मेंढक की तरह ही था। वह पूरी तरह से डेवलप भी नहीं हुआ था। हालांकि कुछ देर बाद उसकी मौत भी हो गई। वहीं पति गोविंद पासवान ने बताया कि यह उसकी पत्नी की तीसरी डिलीवरी थी।