Begin typing your search above and press return to search.

जीएसटी अफसर, सब इंजीनियर सहित 5 घरों में चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाए, महिलाए करती थी रेकी फिर चोरी को दिया जाता था अंजाम...

जीएसटी अफसर, सब इंजीनियर सहित 5 घरों में चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाए, महिलाए करती थी रेकी फिर चोरी को दिया जाता था अंजाम...
X
By NPG News

बिलासपुर 24 मई 2022। 5 घरों में चोरी करने वाले आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मंकी कैप लगा कर चोरी को अंजाम देते थे। आरोपियो ने जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर ,सिंचाई विभाग की सब इंजीनियर के घर चोरी को अंजाम दिया था।

चकरभाठा थाना क्षेत्र में लगातार चोरियो को देखते हुए पुलिस ने अपने मुखबिरों को लगाया हुआ था। पुलिस को जानकारी मिली कि संदेही आकाश धुरी नाम का युवक बेतहाशा खर्च कर रहा है। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने 5 घरों में चोरियां करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह जांजगीर जिले में पदस्थ जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्रर भूपेंद्र जांगड़े के यहां व सिंचाई विभाग रायगढ़ में पदस्थ श्वेता उपाध्याय के घर चोरी के मामलों में भी शामिल रहा है।

19 वर्षीय आरोपी आकाश धुरी ने बताया कि उसकी बुआ वृंदा बाई(48) व उसकी सहेली सुर्मिला बाई(40) रामा वैली में लोगो के घरों में घरेलू कार्य करती है। कार्य के बहाने वह कालोनी के सुने घरों पर नजर रखती है। दो,तीन दिनों तक जो घर बंद नजर आए उसकी रेकी कर जानकारी इन दोनों के द्वारा दिया जाता है। जिसके बाद आकाश धुरी अपने साथी सुरेश धुरी(23) के साथ मिल कर उन घरों में चोरी को अंजाम देते थे। विकास ट्रेडर्स के यहां हुई चोरी में आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आये हैं। आरोपी पहचान छुपाने को मंकी टोपी लगाकर चोरी को अंजाम देते थे। आरोपियो ने रामा वैली के तीन घरों, विकास ट्रेडर्स व जीवन विहार में सिंचाई विभाग की सब इंजीनियर श्वेता उपाध्याय के यहां भी चोरियां की थी।

पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 50 हजार नगद एक जोड़ी सोने का टॉप्स वजनी 4.5 ग्राम लोहे का रॉड समेत 70 हजार का माल जब्त किया है।

Next Story