Begin typing your search above and press return to search.

Bastar Big News : सुकमा पुलिस ने किया 455 किलो गांजा बरामद, कीमत 45 लाख रुपये

Sukma police ne kiya 455 kg ganja baramad :

Bastar Big News : सुकमा पुलिस ने किया 455 किलो गांजा बरामद, कीमत 45 लाख रुपये
X
By Meenu Tiwari

Sukma police ne kiya 455 kg ganja baramad : बस्तर पुलिस को आज नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा पुलिस ने 45 लाख का गांजा बरामद किया है. केरलापाल थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर द्वारा गांजे की तस्करी की खबर मिली. सूचना की पुष्टि होने के बाद केरलापाल थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर 455 किलो गांजा बरामद किया. पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.


मिली जानकारी के अनुसार गांजा केरलापाल एनएच 30 पर बने मलगेर नदी के पुल के पास छिपाकर रखा गया था. यहां से नशे की खेप को कहीं और ले जाने की तैयारी थी. मुखबिर से सूचना मिलते ही थाना केरलापाल प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने तत्काल टीम गठित कर दबिश दी. मौके पर तलाशी के दौरान 89 पैकेट गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में समस्त पैकेटों को तौला, जिसका वजन 455.110 किलोग्राम निकला. जब्त गांजे की बाजार में कीमत करीब 45 लाख 51 हजार 100 आंकी गई.

पुलिस अब ये पता लगा रही है कि गांजा कहां से आ रहा था. गांजे को कहां ले जाने की तैयारी थी ये भी पुलिस पता लगाने में जुटी है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने सभी थाना पुलिस को सख्त निर्दश दिए हैं कि वो नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.



Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story