Begin typing your search above and press return to search.

Sukma News: मतदान से पहले IED ब्लास्ट, इंस्पेक्टर घायल, कोबरा बटालियन में हैं पदस्थ..

Sukma News: मतदान से पहले IED ब्लास्ट, इंस्पेक्टर घायल, कोबरा बटालियन में हैं पदस्थ..
X
By Sandeep Kumar Kadukar

सुकमा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान से पहले IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गए। घायल जवान का नाम श्रीकांत हैं और कोबरा 206 में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। फिलहाल जवान का उपचार जारी है।

दरअसल, आज तड़के सुबह सुकमा के तोंडामार्का कैंप से कोबरा 206 के जवान एरिया डॉमिनेशन अभियान में एलमागुण्डा गांव की ओर निकले थे। गश्त के दौरान निरीक्षक श्रीकांत का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में पड़ने से ब्लास्ट हो गया। धमाके की चपेट में आने से निरीक्षक घायल हो गए।

इस घटनाके बाद घायल जवान को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर जवान की हालत ठीक बताई जा रही है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story