Begin typing your search above and press return to search.

Sukma News-8 लाख की महिला इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, बड़ी घटनाओं में रही शामिल...

Sukma News-8 लाख की महिला इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, बड़ी घटनाओं में रही शामिल...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Sukma News-सुकमा। नक्सल संगठन में 17 वर्षो से सक्रिय और कई बड़ी घटनाओं में शामिल इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे "पुना नर्कोम अभियान" नई सुबह, नई शुरुआत से प्रभावित होकर महिला नक्सली मुख्यधारा में लौटी है। महिला नक्सली का नाम माड़वी मल्ले उर्फ गंगी है।

SP सुकमा ने बताया कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली से पूछताछ में बटालियन की कार्यप्रणाली एवं संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग आगामी अभियानों में किया जायेगा। महिला नक्सली ने बताया कि कैम्पो के निर्माण एवं कार्रवाई से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर होता जा रहा है। कुछ वर्षों में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर भाग गये है।

आत्मसमर्पित महिला नक्सली माड़वी मल्ले उर्फ गंगी का विवरण

• वर्ष 2004-2006 तक पामेड़ एलओएस सदस्य। • वर्ष 2006 2008 तक प्लाटून नं. 09 का सदस्य

• वर्ष 2008 दो माह प्लाटून 10 का सदस्या

• वर्ष 2009- 2011 तक पीएलजीए बटालियन कम्पनी न. 02 को सेक्शन टीम सदस्या • वर्ष 2012 1- 2016 तक पीएलजीए बटालियन टेलर टीम सदस्या

• वर्ष 2017 अप्रैल 2020 तक पीएलजीए बटालियन हेड क्वाटर टीम कमाण्डर।

अंतिम धारित हथियार- इंसास रायफल

बड़ी घटनाए जिसमे सम्मिलित रही

• वर्ष 2007 जिला बीजापुर के कंवाल क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल। • वर्ष 2007 जिला बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल।

• वर्ष 2009 मिनपा पदापारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना में शामिल • वर्ष 2009 जिला बीजापुर के तोड़का में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल

वर्ष 2009- किस्टाराम थाना के सिंघनमयू में पुलिस-नक्सली मुटभेड़ में शामिल।

वर्ष 2010 ताड़मेटला एम्बुश की घटना में शामिल।

आत्मसमर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन स्वरूप 25000 रूपये SP सुकमा ने प्रदाय किया। आत्मसमर्पित महिला नक्सली को शासन की पुर्नवास योजना के तहत सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जावेगा।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story