Begin typing your search above and press return to search.

सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत: दूल्हन की ऐसी हालत देख परिजनों के उड़े होश, जानें क्या रही वजह...

Suhagarat Ke Baad Dulhe Ki Maut: दूल्हे की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं नई नवेली दुल्हन तो बेहोश हो गई। जब होश आया तो एक ही बात पूछ रही थी कि 'मेरी क्या गलती थी, ऐसा मेरे साथ क्यों हुआ'।

सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत: दूल्हन की ऐसी हालत देख परिजनों के उड़े होश, जानें क्या रही वजह...
X
By Gopal Rao

Suhagarat Ke Baad Dulhe Ki Maut : मैनपुरी I मैनपुरी शादी की खुशियां तब मातम में बदल गई जब सुहागरात के बाद दूल्हें की अचानक मौत की खबर परिजनों को लगी। इस घटना के बाद दुल्हन और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल ये पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का है। सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत से घर में कोहराम मच गया। नई नवेली दुल्हन तो बेहोश हो गई। जब होश आया तो एक ही बात पूछ रही थी कि 'मेरी क्या गलती थी, ऐसा मेरे साथ क्यों हुआ'। दुल्हन के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का पुत्र सोनू (21) बीए का छात्र था। उसकी शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव निवासी आरती के साथ हुई थी। 11 मई को तय मुहूर्त पर किशनी के हनुमानगढ़ी स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई थी। इसके बाद 12 मई को वह पत्नी को विदा कराकर घर आ गया। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था।

सारा दिन घर में रिश्तेदारों और मेहमानों की मौजूदगी में कार्यक्रम चलते रहे। शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया। बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story