Begin typing your search above and press return to search.
शिक्षक प्रमोशन पर स्टे यथावत...राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब किया पेश, रिजॉइंडर प्रस्तुत करने मांगा समय

Supreme Court
बिलासपुर 21 फरवरी 2022। शिक्षकों के प्रमोशन पर आज बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। शिक्षक प्रमोशन मामले में आठ-दस केस लगे हैं। हाईकोर्ट की नोटिस पर राज्य सरकार ने कोर्ट में आज जवाब प्रस्तुत किया। जवाब के विरुद्ध रिजॉइंडर पेश करने के लिए विभिन्न याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने 10 मार्च तक के लिए समय मांगा गया। इस वजह से प्रमोशन पर स्टे 10 मार्च तक बढ़ गया है। वहीं, एक याचिकाकर्ता शिक्षक नीलम मेश्राम ने एकल पीठ मे अपना मामला पेश करने हेतु डिवीज़न बेंच से प्रकरण वापस लिया। इस केस से जुड़े वकीलों ने बताया, अन्य प्रकरण मे स्थगन होने के कारण 10 मार्च तक स्थगन जारी रहेगा।
Next Story
