Begin typing your search above and press return to search.

बिहारियों की बहार...1 करोड़ लोगों को घर लाएगी सरकार, योजना के बारे में A Tu Z जानें

Bihar PM Awas Yojana: बिहार राज्य में एक करोड़ चार लाख परिवारों का नाम प्रतीक्षा सूची में जोड़ने के साथ-साथ इनका सत्यापन पूरा कर लिया गया है। पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को अलग-अलग 3 किस्तों में 1 लाख 54 हजार 950 की राशि दी जाती है।

बिहारियों की बहार...1 करोड़ लोगों को घर लाएगी सरकार, योजना के बारे में A Tu Z जानें
X

इमेज-एआई।

By Ranjan Kumar

PM Awas Yojana Bihar Latest News : बिहार में सरकार एक करोड़ गरीब लोगों को पक्का घर दे रही है। इसके लिए सर्वे और सत्यापन पूरा हो गया है। राज्य के उन गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना पूरा होना वाला है, जिन्हें पीएम आवास योजना- ग्रामीण के तहत अब तक पक्का मकान नहीं मिल पाया था। ग्रामीण विकास विभाग ने आवास प्लस 2.0 के तहत नए लाभार्थियों का सर्वे और वैरिफिकेशन पूरा कर लिया है। जल्द सरकार लिस्ट तैयार कर लोगों को घर देने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

1 करोड़ 4 लाख परिवार का नाम वेटिंग में

ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की मानें तो हाल में राज्य में एक करोड़ चार लाख परिवारों का नाम वेटिंग लिस्ट में जोड़ने के साथ इनका सत्यापन कार्य पूरा किया जा चुका है। लाभुकों को प्राथमिकता सूची के आधार पर आवास दिया जाना तय है। वर्ष 2016-17 से लेकर 2021-22 के बीच 36 लाख 61 हजार गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया गया था।

पूरे देश में बिहार का पहला स्थान

वर्ष 2021-22 से लेकर 2025-26 के बीच दो लाख 88 हजार 743 परिवारों को पक्का घर दिया गया है। ऐसे देखें तो राज्य में वर्ष 2016-17 से अब तक 39 लाख 49 हजार 743 गरीब परिवारों को पक्के मकान का तोहफा दिया गया है। योजना के क्रियान्वयन में सरकार ने 53 हजार 952 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

3 किस्तों में मिलता है पैसा

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को 3 किस्तों में एक लाख 54 हजार 950 रुपये दिए जाते हैं। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि पीएम आवास योजना से गरीबों की जिंदगी तेजी से बदल रही। इससे लोगों का जीवन ज्यादा सुरक्षित और सम्मानजनक हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग ने गरीबों को जितना आवास बिहार में दिया है, उतना कोई राज्य में नहीं है। एक करोड़ चार लाख से अधिक नए लाभुकों का नाम प्रतीक्षा सूची से जोड़ा गया है।

Next Story