Begin typing your search above and press return to search.

वीडियो: तेज रफ्तार कार ने 6 को ठोका, गुस्साई भीड़ ने कार चालक को जमकर पीटा

वीडियो: तेज रफ्तार कार ने 6 को ठोका, गुस्साई भीड़ ने कार चालक को जमकर पीटा
X
By NPG News

बिलासपुर 30 दिसम्बर 2021। तेज रफ्तार कार ने 6 लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। गुस्साई भीड़ ने कार चालक को जम कर पीटा। घायलों को सिम्स सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया हैं।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात तकरीबन 10 बजे की है। अशोक नगर चौक स्थित आर के पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार(सीजी 10 f 4941) ने पहले एक कार को साइड से ठोकर मार दी। उसके बाद भागने की फिराक में रांग साइड में जा कर फिर दो बाइक में सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना को देख लोगो की भीड़ लग गयी। कार रिवर्स कर भागने की कोशिस के दौरान आस पास खडी भीड़ ने कार चालक को रोक कर जम कर पीटा। मौका पा कर कार चालक किसी तरह वहाँ से भागा जिस पर गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी। तीन घायलों को सिम्स पहुँचवाया गया जहाँ दो घायल 37 वर्षिय अशोक ठाकरे व 21 वर्षिय दिनेश यादव को भर्ती करवाया गया हैं।

तीसरे घायल ने सिम्स से रिफरल करवा कर दूसरे अस्पताल में ईलाज करवाने के लिए अपनी रवानगी ले ली। वही सिम्स में भर्ती घायलों की माने तो कार की ठोकर से 6 लोग घायल हुए है, जिनमे से तीन सिम्स आने की बजाय दूसरे अस्पतालों में ईलाज के लिए चले गए हैं। घायल अशोक ठाकरे ने बताया कि वह सरकण्डा नूतन चौक से पहले स्थित अरविंद मार्ग में रहता हैं और वाहन चलाने का काम करता हैं। वह अपने साथी दिनेश यादव के साथ जा रहा था तभी उन्हें अशोक नगर चौक के पास रांग साइड से तेज रफ्तार में कार आते दिखा। जिसको देख कर हम लोगो ने अपनी वाहन की रफ़्तार धीमी कर सड़क के किनारे हो गए फिर भी कार चालक ने उन्हें लापरवाही पूर्वक वाहन चला कर अपनी चपेट में ले लिया।

Next Story