Begin typing your search above and press return to search.

इस जिले में रफ्तार का कहर: 4 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला...आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इस जिले में रफ्तार का कहर: 4 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला...आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
X
By NPG News

धमतरी 3 मई 2022। धमतरी में सड़क हादसा थमने का नाम नहीँ ले रहा...फिर एक हादसा, फिर एक घर का चिराग बुझ गया। अब अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आमदी में पॉवर हाउस के पास रेत से भरे हाईवा ने आंगनबाड़ी पढ़ने जा रहे 4 वर्षीय मासूम को कुचल दिया।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अर्जुनी पुलिस पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार लिकेश कुमार साहू 4 वर्ष पिता संतोष साहू जा रहा था तभी विपरीत अभी रेत से भरी हाय बने उसे कुचल दियाबजिससे मौके पर ही छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर चक्काजाम शुरू कर दिए. कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा।अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। लगभग डेढ़ घंटे बाद रोड क्लियर किया गया। ग्रामीणों के की मांग थी कि रात में ही हाईवा को चलाया जाए,दिन में बंद रखा जाए। अर्जुनी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

इसी तरह एक अन्य घटना में गुरुवार की रात लगभग 10 बजे सेमरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई...एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केसरा थाना रानीतराई निवासी पंकज कुमार सिन्हा पिता सालिकराम और अरुण सिन्हा 65 वर्ष भखारा से अपने घर केसरा बाइक क्रमांक सीजी एनडब्लू 9727 से लौट रहे थे। तभी सेमरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी...सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग 3 की टीम मौके पर पहुंची तो देखा पंकज कुमार की मौत हो चुकी थी...जिसे भखारा थाना को सुपुर्द किया गया और घायल अरुण सिन्हा को गुजरात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया

Next Story