Begin typing your search above and press return to search.

Sone Ka Bhav, 26 August 2023: सोने-चांदी के भाव में आई तेजी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Sone Ka Bhav, 26 August 2023: सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो देर नहीं करें, क्योंकि गोल्ड काफी सस्ता बिक रहा है। अगर आपने जल्द सोना नहीं खरीदा तो फिर पछतावा करना होगा।

Gold Silver Rate Today, 11th June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Sone Ka Bhav, 26 August 2023: सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो देर नहीं करें, क्योंकि गोल्ड काफी सस्ता बिक रहा है। अगर आपने जल्द सोना नहीं खरीदा तो फिर पछतावा करना होगा। जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने के रेट काफी बढ़ सकते हैं, जो हर किसी के होश उड़ाने के लिए काफी है। भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सोना और चांदी बहुत सस्ता हो गया। सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है।

देश के सर्राफा बाजार में अगर आपने जल्द सोना नहीं खरीदा तो अफसोस करना होगा। सोना अपने हाई लेवल रेट से काफी कम में बिक रहा है। आईबीजेए के अनुसार, 24 कैरेट वाला गोल्ड 58435 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही 22 कैरेट वाला गोल्ड 53742 रुपये प्रति तोला दर्ज किया जा रहा है।

इसके अलावा मार्केट में 18 कैरेट वाला गोल्ड का रेट 44003 रुपये पर दर्ज किया गया। 14 कैरेट वाला सोना 34322 रुपये में एक तोला आसानी से खरीद सकते हैं। साथ ही 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 73397 रुपये पर दर्ज की गई। अगर आपने ज्वेलरी की खरीदारी नहीं की तो आने वाले दिनों में इसके रेट काफी बढ़ सकते हैं।

फटाफट मिस्ड कॉल से जानें सोने का रेट

सोना खरीदने से पहले आप अपने शहर का ताजा रेट आराम से जान सकते हैं। इसके लिए आईबीजेए की ओर से शनिवार और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन सोने के रेट जारी किए जाते हैं। आप आराम से 8955664433 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। यहां आप एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story