Begin typing your search above and press return to search.

शॉकिंग न्यूज: 8 साल के बच्चे के गले में फंसा चॉकलेट, मौत; विदेश ये यह चॉकलेट लेकर आए थे पिता

शॉकिंग न्यूज: 8 साल के बच्चे के गले में फंसा चॉकलेट, मौत; विदेश ये यह चॉकलेट लेकर आए थे पिता
X
By NPG News

NPG ब्यूरो। आठ साल के बच्चे के गले में चॉकलेट फंसने से मौत की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यह घटना तेलंगाना के वारंगल शहर की है, जहां आठ साल के बच्चे संदीप सिंह के गले में चॉकलेट का एक टुकड़ा फंस गया। संदीप की काफी मशक्कत के बाद भी चॉकलेट का टुकड़ा गले से नीचे नहीं उतरा, न ही बाहर निकला। वह छटपटाने लगा, उसके माता-पिता हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक संदीप के पिता कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया गए थे, जहां से यह चॉकलेट लेकर आए थे।

गले में चॉकलेट फंसने से बच्चे की मौत की यह चौंकाने वाली खबर तेलंगाना ही नहीं, बल्कि देश में सुर्खियों में है। इसी तरह की एक घटना कर्नाटक के उडुप्पी से आई थी, जहां 6 साल की एक बच्ची ने जब स्कूल जाने से मना किया, तब मां ने उसे मनाने के लिए एक चॉकलेट दी थी।

इस घटना ने नई बहस छेड़ दी है, क्योंकि हर घर के बच्चे चॉकलेट खाते हैं। अमूमन बच्चे चॉकलेट खाने की जिद करते हैं या बच्चों को मनाने के लिए पैरेंट्स भी चॉकलेट खिलाते हैं। इस तरह की घटनाओं के बाद अब बच्चों खासकर कम उम्र के बच्चों को चॉकलेट देते समय सावधानी बरतने के सुझाव आ रहे हैं।

बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट का बाजार है। यहां साल दर साल चॉकलेट की खपत बढ़ती जा रही है। जुलाई, 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का चॉकलेट बाजार 1687.23 मिलियन यूएस डॉलर का था। 2028 तक इसमें 6.69 प्रतिशत की वृद्धि के आसार हैं।

Next Story