Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षक की बेटी आत्महत्या मामला: Ex डिप्टी कलेक्टर ससुर, पति, सास और ननद को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

शिक्षक की बेटी आत्महत्या मामला: Ex डिप्टी कलेक्टर ससुर, पति, सास और ननद को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
X
By NPG News

बिलासपुर। न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में स्थित स्वर्णिम रेसीडेंसी में रहने वाली महिला ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया गया था। मृतिका के परिवार और मायके वालों का बयान दर्ज कर पति समेत सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ससुर और एक शिक्षिका ननद समेत एक अन्य ननद को गिरफ्तार कर लिया है।

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहने वाले शिक्षक राजकुमार जांगड़े ने अपनी बेटी युक्तिरानी की शादी 23 जनवरी 2019 को तिफरा यदुनंदननगर में रहने वाले रविकांत महिलांगे से की थी। उनकी बेटी इंजीनियरिंग स्नातक थी। रविकांत जयरामनगर स्थित केनरा बैंक में मैनेजर हैं। रविकांत बीते दिनों प्रशिक्षण के लिए भोपाल गए थे। ट्रेनिंग के बाद सोमवार की दोपहर घर लौटे। शाम को वे अपनी 15 महीने की बेटी को लेकर वैक्सीनेशन कराने गए थे। इसके बाद वे बेटी को घर लाकर उसके साथ खेल रहे थे। बेटी के सो जाने पर रात 10 बजे वे किचन की ओर गए। वहां पर अपनी पत्नी को नहीं देखकर दूसरे कमरे में गए। कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने खिड़की से अंदर देखा। कमरे में उनकी पत्नी युक्तिरानी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिवारवालों को दी। साथ ही युक्ति के मायके वालों को भी इस संबंध में बताया। सूचना पर मायके वाले भी देर रात ही मोपका पहुंच गए। देर रात पहुंचे युक्ति के भाइयों ने रविकांत की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने रविकांत के पिता सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलांगे, रविकांत और उसकी बहन को हिरासत में ले लिया। इधर मायके वालों के बयान में सामने आया कि पति और ससुराल वाले युक्तिरानी को प्रताड़ित करते थे। इस आधार पर पुलिस जुर्म दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए। आरोपित पति 34 वर्षीय रविकांत महिलाने, ससुर 68 वर्षीय घनाराम महिलाने ननद 38 वर्षीय सुप्रिया महिलाने ( यह जांजगीर चाम्पा जिले के बलौदा में सहायक शिक्षक है) और 30 वर्षीय अनु महिलाने को गिरफ्तार कर लिया है।

मरने से पहले एक मिनट की मां से बात

प्राथमिक पूछताछ में युक्तिरानी के पिता राजकुमार ने बताया कि ससुराल में उसके पति और नदद छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे। सोमवार की रात युक्तिरानी ने अपनी मां रंभा देवी को काल किया था। इस दौरान वह अपनी परेशानी बताते हुए और नहीं सहन नहीं होने की बात कही। बातचीत के दौरान मोबाइल पर उनके दामाद रविकांत के चिल्लाने का आवाज भी आ रहा था। इस बीच युक्तिरानी ने तलाक लेने की बात भी कही। एक मिनट के भीतर ही उसने बाद में काल करने की बात कहते हुए मोबाइल रख दिया था।

भाईयों ने बैंक मैनेजर पर किया हमला

अपनी बहन की मौत की खबर सुनने पर युक्तिरानी के दोनों भाई भी सोमवार की रात ही शहर पहुंच गए थे। उन्होंने अपनी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर रविकांत पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद पति और ससुर समेत ससुराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

हिंदी व अंग्रेेजी में लिखा सुसाइड नोट

महिला ने सुसाइड नोट में अपनी दीदी को संबोधित करते हुए 15 महीने की बेटी का ध्यान रखने कहा है। इसके साथ ही उसने अपनी मां-पिता और भाइयों को अच्छे से रहने कहा है। उसने सबको सक्सेसफूल रहने की दुआ करने की बात भी लिखी है। साथ ही अपनी बेटी को यह भी बताने के लिए कहा है कि उसकी मम्मा बहुत अच्छी थी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा है।

Next Story