Seema Sachin Love Story: सीमा-सचिन की Love Story पर बनेगी फिल्म, नाम होगा कराची टू नोएडा, इस प्रोडक्शन कंपनी ने की घोषणा
Seema Sachin Love Story: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और भारतीय सचिन मीणा की लव स्टोरी से आज कौन परिचित नहीं है। दोनों की लव स्टोरी के चर्चे दुनियाभर में सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी सीमा हैदर जांच एजेंसियों की रडार पर है।

Seema Sachin Love Story: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और भारतीय सचिन मीणा की लव स्टोरी से आज कौन परिचित नहीं है। दोनों की लव स्टोरी के चर्चे दुनियाभर में सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी सीमा हैदर जांच एजेंसियों की रडार पर है। नौकरी लेकर चुनाव लड़ने तक सीमा हैदर को खुला न्यौता मिल चुका है। इसी क्रम में अब सचिन और सीमा की लव स्टोरी पर फिल्म बनने जा रही है।
इस फिल्म का नाम कराची टू नोएडा होगा। इस फिल्म को JANI FIREFOX प्रोडक्शन हाउस के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी बनाने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह इस फिल्म का थीम सॉन्ग लॉन्च होने जा रहा है। इससे पहले अमित जानी ने सीमा हैदर को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था।
फिल्म का ऑफर मिलने के बाद सीमा हैदर भी काम करने के लिए तैयार हो गई थी। यह फिल्म राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैयालाल दर्जी की हत्या पर बनेगी। जिसका नाम होगा A Tailor Murder Story। इस फिल्म में सीमा हैदर एक RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएगी।
जानकारी के लिए बता दे कि, बीते सप्ताह JANI FIREFOX प्रोडक्शन हाउस की टीम ने नोएडा पहुंचकर सीमा और सचिन से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रोडक्शन हाउस ने सीमा हैदर का ऑडिशन भी लिया था। जिसके बाद सीमा हैदर बहुत खुश नजर आई थी और फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गई थी। सीमा हैदर का कहना है कि उन्हें जांच एजेंसियों की ओर से क्लीन चिट मिलने का इंतजार है।
दूसरी ओर, जानी फायरफॉक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी को लगातार धमकियां मिल रही है। अमित जानी का कहना है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अभिषेक सोम और मोनू मानेसर ने उन्हें धमकी दी है। अभिषेक ने वीडियो के माध्यम से उन्हें धमकी दी है कि वो अपने गुंडों के साथ मिलकर फिल्म के सेट पर हमला कर देगा। फिल्म निर्देशक ने ट्वीट के जरिए यूपी पुलिस के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
