Begin typing your search above and press return to search.

Sanatana Dharma Row: उदयनिधि के बाद अब ए. राजा के बयान पर मचा बवाल, बोले- सनातन धर्म की तुलना HIV से हो

Sanatana Dharma Row: सनातन धर्म को लेकर विवादित बयानों का सिलसिला थम नहीं रहा है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के उदयनिधि स्टालिन के बाद अब ए राजा ने भी सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है।

Sanatana Dharma Row: उदयनिधि के बाद अब ए. राजा के बयान पर मचा बवाल, बोले- सनातन धर्म की तुलना HIV से हो
X
By Ragib Asim

Sanatana Dharma Row: सनातन धर्म को लेकर विवादित बयानों का सिलसिला थम नहीं रहा है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के उदयनिधि स्टालिन के बाद अब ए राजा ने भी सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन की तुलना HIV और कुष्ठ रोग जैसी सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से करनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था।

DMK सांसद ए राजा ने कहा, "सनातन पर उदयनिधि ने जो बोला वह काफी कम था। उन्होंने सिर्फ मलेरिया और डेंगू से इसकी तुलना की थी। ये ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें घिनौना नहीं कहा जाता। सनातन धर्म की सामाजिक कलंक वाली बीमारी उससे भी बड़ी है। अगर आपको सनातन को परिभाषित करना है तो इसकी तुलना HIV और कुष्ठ रोग जैसे बीमारियों से की जानी चाहिए। समाज के लिए सनातन ठीक ऐसा ही काम करता है।"

ए राजा के बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है। पार्टी की IT सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कहा, "अब DMK सांसद ए राजा हिंदू धर्म को सामाजिक बुराई बता रहे हैं। ये उस धर्म के बारे में बोल रहे हैं, जिस धर्म को इस देश की 80 प्रतिशत आबादी मानती है। यह कुछ और नहीं बल्कि एक धर्म के खिलाफ विशुद्ध नफरती भाषण है। कांग्रेस के I.N.D.I.A गठबंधन का यही असली चरित्र है।"

उदयनिधि ने 2 सितंबर को 'सनातन उन्मूलन सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। उन्होंने कहा था, "कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना वायरस का विरोध नहीं कर सकते हैं। हमें इन्हें खत्म करना होगा। इसी तरह हम सनातन धर्म का भी विरोध नहीं कर सकते, इसे खत्म करना है।"

बयान को लेकर हुए विवाद के बीच आज उदयनिधि ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और भाजपा नेताओं ने उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया। उन्होंने कहा, "मैं DMK के संस्थापक अन्नादुरई का राजनीतिक उत्तराधिकारी हूं। ये हर कोई जानता है कि हम किसी धर्म के दुश्मन नहीं है।"

ए राजा का पूरा नाम अंडीमुथु राजा है। 26 अक्टूबर, 1963 को जन्मे राजा तमिलनाडु के नीलगिरी से DMK के सांसद हैं। वे DMK के उप महासचिव भी हैं। राजा पहली बार साल 1996 से कांग्रेस के टिकट पर पेरांबलूर से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। अपने राजनीतिक करियर में राजा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story