Begin typing your search above and press return to search.

UP News: रेप की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट, फिर खुद पहुंची थाने...

घायल व्यक्ति, जो महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

UP News: रेप की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट, फिर खुद पहुंची थाने...
X

crime

By Sandeep Kumar

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले में पुलिस ने एक महिला ने रेप कर रहे युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपिया महिला को गिरफ्तार किया जिसने कथित तौर पर एक युवक के साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला।

घटना कौशांबी जिले के मंझनपुर इलाके में मंगलवार को हुई। घायल व्यक्ति, जो महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

दरअसल, ये घटना कौशांबी जिले के मझनपुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। इसी के विरोध में महिला ने चाकू से उसका लिंग काट दिया और पॉलीथिन में लेकर थाने पहुंच गई। महिला का साहस देख पुलिस के लोग हैरान रह गए। उधर युवक के परिजन उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story