Begin typing your search above and press return to search.

अश्लील वीडियो दिखाकर बलात्कार:13 साल की लड़की से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज

अश्लील वीडियो दिखाकर बलात्कार:13 साल की लड़की से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज
X
By NPG News

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में 13 साल की बालिका को अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बीच आरोपित ने अपनी ही करतूत की भी वीडियो बना ली। इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर वह नाबालिग से दुष्कर्म करने लगा। बड़ी बहन को जब इसकी भनक लगी तब उसने चाइल्ड लाइन से नाबालिक की काउंसलिंग करवाई। जिसके बाद मामला खुला व सरकंडा थाने में घटना की शिकायत की गई। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका स्कूल की छात्रा है। मोहल्ले में रहने वाले एक युवक की उनके घर में आना-जाना था। इसके कारण उनके बीच पहचान थी। छह महीने पहले युवक अपने घर में अकेले था। इसी बीच नाबालिग उसके घर चली गई। युवक ने उसे अपने कमरे में ले जाकर अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। युवक ने इसका भी वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। घटना से डरी नाबालिग ने इसकी जानकारी घर वालो को नहीं दी। दो दिन पहले युवक ने धमकी देकर नाबालिग को अपने घर बुलाया।

इसकी जानकारी नाबालिग की बड़ी बहन को हो गई। बालिका के लौटने पर उसने पूछताछ की तो डरी सहमी बच्ची ने युवक की कारस्तानी के बारे में बताया। बड़ी बहन ने जब चाइल्ड लाइन में बच्ची की काउंसलिंग करवाई तब सारा मामला सामने आ गया। चाइल्ड लाइन ने इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को देकर मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जुर्म दर्ज होने की जानकारी होने के बाद आरोपित घर से फरार है। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Next Story