Begin typing your search above and press return to search.

Jharkhand Air Ambulance Crash : रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत

Jharkhand Air Ambulance Crash :रांची से दिल्ली जा रही एक निजी एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया स्थित घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. खराब मौसम और तकनीकी खराबी के चलते हुए इस भीषण हादसे में विमान में सवार गंभीर मरीज, दो पायलट और मेडिकल टीम समेत सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उड़ान भरने के महज 20 मिनट बाद ही विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया था.

Jharkhand Air Ambulance Crash : रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत
X

Jharkhand Air Ambulance Crash : रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत

By Uma Verma

Jharkhand Air Ambulance Crash:चतरा झारखंड : सोमवार की शाम झारखंड से एक बेहद दर्दनाक खबर आई. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक प्राइवेट चार्टर एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया स्थित कथीयातु के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस भीषण हादसे में विमान में सवार मरीज, डॉक्टर और पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

कैसे और कब हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, रेड बर्ड एविएशन की इस एयर एंबुलेंस ने शाम करीब 7:11 बजे रांची से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था. उड़ान भरने के मात्र 20 मिनट बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और वह रास्ते से गायब हो गया. बताया जा रहा है कि इलाके में खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान की वजह से विमान अनियंत्रित होकर जतरा के जंगलों में गिर गया. रात करीब 10 बजे स्थानीय प्रशासन को मलबे और शवों की जानकारी मिली.

जिंदगी बचाने की जद्दोजहद बनी काल

यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक गंभीर रूप से झुलसे मरीज, 41 वर्षीय संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची के देवकमल अस्पताल से दिल्ली ले जाया जा रहा था. संजय एक आगजनी की घटना में करीब 63 फीसदी जल चुके थे. डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर किया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. जिस विमान को उनकी जान बचानी थी, वही उनकी मौत का कारण बन गया.

हादसे में जान गंवाने वाले लोग

चतरा की डीसी कीर्तिश्री और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने पुष्टि की है कि मलबे से सभी 7 शव बरामद कर लिए गए हैं. मृतकों में

कैप्टन विवेक विकास बिलागत - पायलट

कैप्टन सबराजदीप सिंह - को-पायलट

संजय कुमार - मरीज

अर्चना देवी - अटेंडेंट

धुरु कुमार - अटेंडेंट

विकास कुमार गुप्ता - डॉक्टर

सचिन कुमार मिश्रा - पैरामेडिक

जांच के घेरे में दुर्घटना

हादसे वाली जगह काफी दुर्गम है, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं. फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात हैं. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीमें दिल्ली से रवाना हो चुकी हैं. ये टीमें विमान के ब्लैक बॉक्स को खोजेंगी ताकि तकनीकी खराबी के सही कारणों का पता लगाया जा सके. झारखंड सरकार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हुआ था

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को एक भीषण विमान हादसे में हो गया था. वे मुंबई से अपने गृह क्षेत्र बारामती जा रहे थे, जहाँ जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए उन्हें कई रैलियों को संबोधित करना था. लैंडिंग के दौरान खराब विजिबिलिटी और भारी धुंध की वजह से उनका चार्टर्ड विमान लियरजेट 45 रनवे के पास एक खुले खेत में गिरकर आग के गोले में तब्दील हो गया. इस दुखद घटना में अजित पवार के साथ उनके सुरक्षा अधिकारी और तीन क्रू मेंबर्स सहित कुल 5 लोगों की जान चली गई थी.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story