Begin typing your search above and press return to search.

Udaipur Latest News: करणी सेना की बैठक में फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को मारी गोली, हालत नाजुक

Udaipur Latest News: राजस्थान के उदयपुर से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। शहर के राजपूत करणी सेना (Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई है। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Udaipur Latest News: करणी सेना की बैठक में फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को मारी गोली, हालत नाजुक
X
By S Mahmood

Udaipur Latest News: राजस्थान के उदयपुर से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। शहर के राजपूत करणी सेना (Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई है। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को भी अरेस्ट कर लिया है। उसका भी इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारने के पीछे पुरानी रंजिश है।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की एक मीटिंग आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह (Bhanwar Singh) भी मौजूद थे। इस बैठक के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर गोली चला दी गई थी। इसके बाद वह घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश की पुलिस पहुंची और भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने गोली चलाने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या है करणी सेना

करणी सेना कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। हालांकि, राजनीतिक दल इसके पीछे हाथ बांधे खड़े नजर आते हैं। करणी सेना के नाम से तीन संगठन कार्य कर रहे हैं। इनमें से एक श्री राजपूत करणी सेना है जिसके संरक्षक लोकेन्द्र सिंह काल्वी थे। उनका इसी साल मार्च में निधन हो गया था। दूसरा श्री राजपूत करणी सेवा कमेटी है, इसके संरक्षक अजीत सिंह मामडोली है। तीसरी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना है। हालांकि, इनमें से असली करणी सेना कौन सी है, इस पर सबके अलग-अलग दावें हैं।

Next Story