Rajnandgaon News: नाबालिक का अपहरण, फिर मारपीट और दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon News: नाबालिक का अपहरण, फिर मारपीट और दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार
X

राजनांदगांव. नाबालिग के अपहरण के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

दरअसल, 30 अगस्त 2023 को घुमका थाना अंतर्गत की एक नाबालिक लड़की को भटगांव निवासी हेमराज उर्फ़ हेमंत बहला फुसला कर भगा ले गया था. पीड़िता की माँ ने इसकी शिकायत घुमका थाने में दर्ज कराई थी.

एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर ASP राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में थाना घुमका पुलिस ने 18 नवम्बर को आरोपी हेमराज जांगड़े उर्फ़ हेमंत को ठेलकाडीह जिला खैरागढ़ को हिरासत मे लेकर पूछताछ की और आरोपी के कब्जे से नाबालिक पीड़िता को बरामद किया गया.

महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ कराये जाने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई. पुलिस ने धारा 366, 376(2), 377,323, 506 भादवि व धारा 4,6 पोस्को एक्ट के तहत आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया.


Tags

Next Story