Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में दुमका जैसा कांड: मिलने से किया इनकार तो 11वीं की छात्रा को मारी गोली...

राजधानी में दुमका जैसा कांड: मिलने से किया इनकार तो 11वीं की छात्रा को मारी गोली...
X
By NPG News

दिल्ली। झारखंड के दुमका में हुये दिल दहलादेने वाली घटना के बाद दिल्ली में भी 11 वीं की छात्रा को गोली मार दी गई। छात्रा का कसूर बस इतना था कि वो आरोपी से मिलने नहीं आई। हालांकि इस घटना में गनीमत रही कि छात्रा की जान बच गई। वहीँ घटना की सूचना के बाद मुख्य आरोपी अरमान और उसके साथी बाॅबी, पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना 25 अगस्त की है। छात्रा अपने परिवार के साथ संगम विहार में रहती है। अली नाम के युवक ने एक 11 वीं की छात्रा को उस समय गोली मार दी, जब वह अपनी मां के साथ स्कूल से घर आ रही थी। 19 साल का अरमान मूल रूप से मेरठ के मवाना का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी लड़की से दोस्ती हुई थी। लेकिन कुछ समय पहले उसने बातचीत बंद कर दी, जिससे वह गुस्से में था और उसकी हत्या कर देना चाहता था। उसने घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ बॉबी और पवन को साथ लिया था।

छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर को मां व छोटे भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी। मां छात्रा को स्कूल लेने गई थी। छात्रा जब बी-ब्लाक में मकान नंबर 15 के सामने पहुंची तभी दो युवक पैदल आए और छात्रा को पीछे से गोली मार दी। छात्रा वहीं बेहोश होकर गिर गई। गोली छात्रा को पीछे कंधे से नीचे और पीठ से ऊपर लगी है। उसे बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल उसे छुट्टी मिल गई है।

छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मोहल्ले में रहने वाला अमानत अली नाम का युवक एक साल से परेशान कर रहा था। उसकी बेटी ने फेसबुक पर उसकी दोस्त के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। वह तभी से परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि उन्हें दो महीने पहले ही पता लगा था।

Next Story