Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रक्षाबंधन के दिन भाई ने की बहन के प्रेमी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

Raipur News: रक्षाबंधन के दिन भाई ने की बहन के प्रेमी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। बहन से प्रेम विवाह के बाद आक्रोशित भाई ने प्रेमी की हत्या कर दी। प्रेमी और आरोपी पूर्व में दोस्त थे। बहन से प्रेम विवाह के बाद से आरोपी अपने दोस्त से नाराज था और बदला लेने की फिराक में था। घटना वाले दिन दोनों की बहस हुई। इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। श्याम नगर निवासी मृतक नीरज नंदा 24 की दोस्ती श्याम नगर निवासी राजेन्द्र राजपूत से थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। इस दौरान नीरज को राजेन्द्र की मुंह बोली बहन से प्रेम हो गया और दोनों ने शादी रचा ली। इस बात से राजेन्द्र अपनी बहन और अपने दोस्त नीरज से नाराज था।

नीरज को मजा चखाने के समय का इंतेजार कर रहा था। 29-30 अगस्त की रात दोनों का श्याम नगर इलाके में विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि राजेन्द्र ने बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। लहूलुहान हालत में नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों में उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story