Raipur News: राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा तो वही इस बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों की हुई छुट्टी

npg breaking news
X
Raipur News:

Raipur News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुई राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्‍त करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस संबंध में आज सामान्‍य प्रशासन विभाग (जीएडी) से आदेश जारी होने के साथ ही विभाग सक्रिय हो गए हैं। विभाग के अंतर्गत आने वाले निगम, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियां निरस्‍त करने का आदेश जारी किया जाने लगा है। इसके साथ ही सुविधाएं भी वापस लेने का क्रम शुरू हो गया है।

राज्य में भाजपा की सरकार आने के साथ ही इस्तीफा और नियुक्तियों की समाप्ति का दौर जारी है। राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स) के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वही छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सदस्यों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से राज्य सरकार ने समाप्त कर दी है। देखें आदेश...





















Tags

Next Story