Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: होटल राॅयल कैसल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकल की टीम मौके पर, देखें वीडियो

Raipur News: राजधानी रायपुर के होटल राॅयल कैसल में अचानक आग लग गई। आगजनी की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और आग बुझाने का काम जारी है।

Raipur News: होटल राॅयल कैसल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकल की टीम मौके पर, देखें वीडियो
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में स्थित होटल राॅयल कैसल में बड़ी घटना हो गई। होटल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में लगी है, जिसे बुझाने का काम जारी है।

दरअसल, आग आज शाम लगी। रोज की तरह आज भी होटल में कर्मचारी अपना-अपना काम कर रहे थे। इसी बीच शाम में अचानक होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में आग लग गई। आग लगने के बाद होटल के अंदर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। होटल स्टाफ चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागते नजर आए।

आगजनी की सूचना के बाद आसपास के स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। होटल के कर्मचारियों ने आगजनी की सूचना तत्काल विधानसभा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से होटल के अंदर फंसे कर्मचारियों व अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाने का काम जारी है।

होटल में आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं लग पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story