Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: सुशासन की पहल: जनसमस्या निवारण के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने शुरू किया काल सेंटर, इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

Raipur News: जन समस्‍या निवारण के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने कॉल सेंटर शुरू किया है। यह सेंटर 24 घंटे चालू रहेगा। काल करके शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।

Raipur News: सुशासन की पहल: जनसमस्या निवारण के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने शुरू किया काल सेंटर, इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
X
By Sanjeet Kumar

Raipur News: रायपुर। अब जिला प्रशासन के काल सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी और त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबरी भी जारी किया गया है। कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के कमरा नंबर 4 में जनसमस्या निवारण काल सेंटर निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा उपस्थित थे।

कलेक्टर डा. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए काल सेंटर से आमजनों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर से संबंधित, राजस्व व अन्य विभागों के मामलों की जानकारी फोन काल के माध्यम से दे सकते है। जानकारी प्राप्त होने के तत्पश्चात जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा काल सेंटर में मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर काल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। इस काॅल सेंटर में दिव्यांग भी अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है। दिव्यांगों की समस्याएं वीडियो काॅल में सांकेतिक माध्यम से सुने जाएंगे।

ऐसे होगा शिकायतों का निवारण

- हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आवेदक काल कर अपनी समस्या शिकायत दर्ज कराएंगे।

- काल सेंटर की टीम शिकायतकर्ता व आवेदक से बात करती है, उनकी समस्या सुनती है और उसे काल सेंटर के पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।

- केस दर्ज करने के बाद व्हाट्सएप के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जानकारी भेजी जाएगी।

- प्रकरण का त्वरित निराकरण किया जाएगा

- जब तक शिकायत का निराकरण नहीं होता, तब तक काल सेंटर समस्याओं पर संबंधित विभाग एवं अधिकारी से फालोअप करेगा।

- समस्या के निराकरण हो जाने पर आवेदक को काल करके सूचित किया जाएगा और पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story