Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: छेरछेरा पर मां ने नहीं दिया पैसा, पुत्र ने रापा से हमला कर उतारा मौत के घाट....

Raipur News: छेरछेरा पर मां ने नहीं दिया पैसा, पुत्र ने रापा से हमला कर उतारा मौत के घाट....
X

Crime News

By NPG News

Raipur News रायपुर। पैसे नहीं देने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना मुजगहन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 6 जनवारी की सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास मुजगहन थाने में सूचना मिली कि गौठान चौक टेकारी गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो लहूलुहान हालत में महिला का शव उसके घर के किचन में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि मृतिका फूलबाई यादव छोटे बेटे कमल यादव और पति के साथ रहती थी। बड़ा बेटा कमलेश यादव अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। कमल यादव काम नहीं करता है और अपना खर्चा अपनी मां से ही लेता था।


पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी बेटे की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में कमल यादव ने बताया कि छेरछेरा के दिन अपनी मां फूलबाई से पैसा मांगा था। काफी जिद करने के बाद भी उसने पैसा नहीं दिया तो रापा से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाग रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Next Story