Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: असिस्टेंट मैनेजर ने खुद को गोली मारी, हुई मौत, दो दिन पहले ही छोड़ी थी नौकरी, पुलिस जांच में जुटी

Raipur News: असिस्टेंट मैनेजर ने खुद को गोली मारी, हुई मौत, दो दिन पहले ही छोड़ी थी नौकरी, पुलिस जांच में जुटी
X

Crime News

By Sandeep Kumar

रायपुर। राजधानी में एक व्यक्ति ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना खमतराई इलाके के भनपुरी क्षेत्र की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का नाम आलोक सिंह यूपी बलिया का रहने वाला था। वर्तमान में भनपुरी के रामेश्वर नगर में पत्नी के साथ रहता था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक आलोक सिंह सिलतरा धनेली के जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ था। कुछ दिनों पहले ही मृतक का प्रमोशन हुआ था। लेकिन दो दिनों पहले ही उसने व्यक्तिगत कारणों से नौकरी से रिजाइन दे दिया था और घर पर ही रहने लगा था। आज दोपहर साढे़ 12 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो पत्नी मौके पर पहुंची। कमरे में आलोक सिंह की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। साथ ही घटना स्थल पर एक सर्विस रिवाल्वर भी पड़ा हुआ था।

इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टामार्टम के लिए भेजा गया। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। आलोक सिंह ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story