Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: तेज आवाज से डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 25 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई, डीजे भी जब्त

Raipur News: तेज आवाज से डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 25 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई, डीजे भी जब्त
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। धार्मिक आयोजनों के दौरान सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज से डीजे-धुमाल बजाने वालों पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 25 से अधिक डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे का सामान भी जब्त किया है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

दरसअल, 29 सितम्बर को डी.जे./धुमाल संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा से अत्यधिक आवाज में डी.जे/धुमाल बजाने के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन करते डीजे संचालक पाये गए। इस दौरान थाना पुरानी बस्ती, कोतवाली, अभनपुर, आजाद चौक, गुढ़ियारी, तेलीबांधा, आमानाका, सरस्वती नगर एवं देवेन्द्र नगर सहित अलग-अलग थानों में 25 से अधिक डी.जे/धुमाल संचालकों के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 10 नग चारपहिया वाहन, 120 बॉक्स/पोंगा सहित अन्य वाद्ययंत्र उपकरण जब्त किया गया।

वहीं, 28 सितंबर को भी रायपुर पुलिस द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 डी.जे./धुमाल संचालकों के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया था।

न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों व नियमों का उल्लंघन करने वाले डी.जे. एवं धुमाल संचालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

बता दें, अब तक कुल 40 से अधिक डी.जे./धुमाल संचालकों पर की गई है कार्यवाही।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story