Raipur Accident News: शराबी कार चालक ने ऑटो को मारी ठोकर, फिर बस से उतरे यात्री को ठोका, हुई मौत...

Raipur Accident News: शराबी कार चालक ने ऑटो को मारी ठोकर, फिर बस से उतरे यात्री को ठोका, हुई मौत...
X

Raipur Accident News : रायपुर। शराबी कार चालक ने ऑटो को ठोकर मार दी। फिर बस से उतर रहे यात्री को कुचल दिया। दुर्घटना में यात्री का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने शराबी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

हादसा राजधानी रायपुर में भाठागांव फिल्टर प्लांट के पास रिंग रोड में हुआ। तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने ऑटो को भीषण टक्कर मारते हुए जगदलपुर की बस से उतरे यात्री को कुचल दिया। जिसके बाद कार नेशनल हाइबे की रेलिंग तोड़कर फिल्टर प्लांट की दीवार से जा टकराई। इस दौरान बस से उतरे यात्री का शरीर दो भागों में कट गया। जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आस- पास के लोगो ने कार चालक को पकड़ कर टिकरापारा पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में था। वही मृत युवक की शिनाख्त अब तक नही हो पाई है।

Tags

Next Story