Railway news: छत्तीसगढ़ के इस स्टेशन तक चलेगी चिरमिरी-अनूपपुर स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर। यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा के लिए रेलवे ने चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार चंदियारोड स्टेशन तक किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08269/08270 चिरमिरी- अनूपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 30 जून से चिरमिरी-चंदियारोड-चिरमिरी के मध्य चलेगी।
इसकी उपलब्धता से इस क्षेत्र के लोगों को चिरमिरी- चंदियारोड- चिरमिरी के मध्य बेहतर यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी। 30 जून से गाड़ी संख्या 08269 चिरमिरी- चंदियारोड पैसेंजर स्पेशल, चिरमिरी से 08.25 बजे छूटेगी और 13.55 बजे चंदियारोड स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार 30 जून से गाड़ी संख्या 08270 चंदियारोड- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, चंदियारोड से 14.15 बजे छूटेगी और 19.40 बजे चिरमिरी स्टेशन पहुंचेगी।
यह है ट्रेन का नया टाइम-टेबल

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
