Begin typing your search above and press return to search.

रायगढ़ डकैती-बिग ब्रेकिंग: पांच आरोपी गिरफ्तार, रकम भी जब्त, ऐसे पकड़े गए, जाने पूरी कहानी....

रायगढ़ डकैती-बिग ब्रेकिंग: पांच आरोपी गिरफ्तार, रकम भी जब्त, ऐसे पकड़े गए, जाने पूरी कहानी....
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायगढ़/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुई 5 करोड़ 62 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। साथ ही लूटी हुई नगदी भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों को बलरामपुर में एसपी लाल उमेद की मदद से बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा है। सभी आरोपी वारदात के बाद झारखंड भागने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग की गई पिस्टल भी बरामद की गई है। वहीं घटना में शामिल पांच आरोपी फरार है, जिनकी तलाश को जा रही है।

मंगलवार की सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच एक्सिस बैंक में आधा दर्जन डकैतों ने हथियार के दम पर मैनेजर को जख्मी कर चार करोड़ 19 लाख नगदी, तीन किलों सोना करीब 5 करोड़ 62 लाख की डकैती कर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद आईजी अजय यादव, डीआईजी रामगोपाल गर्ग एसपी सदानंद मौके पर पहुंचे थे। सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज के बाद पुलिस ने रायगढ़, बलरामपुर सहित बिलासपुर संभाग की पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए थे। पुलिस को आशंका थी कि सभी डकैत झारखंड औऱ बिहार के हो सकते है। आईजी अजय यादव के निर्देश पर बलरामपुर एसपी लाल उमेद सिंह भी इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए थे। पुलिस को मंगलवार घटना वाली रात जानकारी मिली कि सीसीटीवी में दिखाई दे रही क्रेटा को बलरामपुर में देखा गया है। तत्काल पुलिस हरकत में आई और रामानुजगंज के पास क्रेटा को घेराबंदी कर रुकवाया गया। क्रेटा कार सवार दो डकैत को पकड़ा गया।

दोनों डकैतों से पूछाताछ में अपने अन्य साथियों को ट्रक में नगदी रख भागने की जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात 1 बजे बलरामपुर से 40 किलोमीटर दूर रंका झारखंड से ट्रक के साथ तीन आरोपी को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से डकैती की पूरी रकम भी बरामद की गई है। साथ ही दो हैंडमेड वैपन भी बरामद की गई है।

सभी आरोपी शातिर थे और उन्हें पता था कि डकैती के बाद उन्हें पुलिस तलाशेगी। पुलिस से बचने तीन आरोपी ट्रक में नगदी रख झारखंड की ओर जा रहे थे। इस दौरान बलरामपुर पुलिस ने सभी को दबोच लिया।

इस डकैती कांड में लगभग 10 आरोपी शामिल है। पांच पकड़े गए, पांच फरार है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। बलरामपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को रायगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए आरोपी झारखंड और बिहार के है। रायगढ़ पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले में खुलासा कर इसकी जानकारी मीडिया को देगी।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story