Begin typing your search above and press return to search.

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस को कराया घंटों इंतजार, जानें क्या है मामला

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी आजकल लंदन में दिए गए भाषण और बयान की वजह से चर्चा में हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने उनको एक नोटिस भी भेजा है। राहुल गांधी को ये नोटिस तामील कराने में दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा।

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस को कराया घंटों इंतजार, जानें क्या है मामला
X
By NPG News

Rahul Gandhi News - नईदिल्ली I राहुल गांधी आजकल लंदन में दिए गए भाषण और बयान की वजह से चर्चा में हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने उनको एक नोटिस भी भेजा है। राहुल गांधी को ये नोटिस तामील कराने में दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। राहुल के घर के बाहर पुलिसकर्मी नोटिस देने के लिए खड़े रहे। ये जानकारी दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मीडिया को दी है। दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बयान दिया था। उन्होंने श्रीनगर में कहा था कि एक मामले में मेरी एक लड़की से बात हुई। उससे रेप हुआ था। मैंने उससे पूछा कि क्या हमें पुलिस को बुलाना चाहिए। इस पर उस लड़की ने कहा कि पुलिस को मत बुलाओ, नहीं तो हमें बेइज्जत होना पड़ेगा। सोशल मीडिया में आए राहुल के इसी बयान पर पुलिस ने उनको नोटिस जारी किया है।

दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की जानकारी राहुल गांधी से मांगी है। पुलिस का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद वो इन महिलाओं को सुरक्षा देना चाहती है। इसी का नोटिस तामील कराने जब पुलिसकर्मी राहुल गांधी के घर गए, तो उनको बाहर इंतजार कराया गया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक 15 मार्च को राहुल गांधी के घर के बाहर पुलिसकर्मियों को तीन घंटे तक इंतजार कराया गया। इसके बाद भी राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद 16 मार्च को नोटिस तामील कराने पुलिसकर्मी एक बार फिर राहुल के घर पहुंचे। इस बार उनको डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद राहुल गांधी ने उनसे नोटिस लिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के इस नोटिस में राहुल गांधी से कई सवाल पूछे गए हैं।

सबकी नजर इस पर है कि राहुल गांधी इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं और कब तक देते हैं। इसके बाद ही ये पता चल सकेगा कि पूरे मामले में उनके बयान की हकीकत क्या है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पहले ही दिल्ली पुलिस के इस नोटिस को परेशान करने की कोशिश बताया है। सवाल अब ये है कि आखिर दिल्ली पुलिस को राहुल गांधी ने इतना इंतजार क्यों कराया? जाहिर है, इस मामले में भी सियासत अभी गर्मा सकती है।

Next Story