Begin typing your search above and press return to search.

17 जुआरी सहित 5 लाख 36 हजार की संपत्ति जब्त... स्ट्रीट लाइट लगाकर खेल रहे थे जुआ....

17 जुआरी सहित 5 लाख 36 हजार की संपत्ति जब्त... स्ट्रीट लाइट लगाकर खेल रहे थे जुआ....
X
By NPG News

राजनांदगांव 7 फरवरी 2022। राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को पकड़ा है। साथ ही 5 लाख 36 हजार 630 रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।

दरअसल लालबाग पुलिस को सूचना मिली थी कि, ग्राम पेंड्री के बांध के पास स्ट्रीट लाइट लगाकर लाखों का जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो 17 जुआरी रंगे हाथ जुआ खेलते धरे गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से नगदी 1 लाख 56 हजार 630 रुपए, 8 नग मोबाइल, 6 मोटर सायकल, कुल संपत्ति 5 लाख 36 हजार जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में...उत्तम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी रेंगाकठेरा, किशोर सिन्हा उम्र 22 वर्ष निवासी संतोषी नगर लखोली राजनांदगांव, तरूण पटेल उम्र 19 निवासी शांतिनगर राजनांदगांव,दुष्यंत साहू उम्र 32 वर्ष निवासी पेण्ड्री राजनांदगांव, चन्द्रकांत साहू उम्र 24 वर्ष निवासी टेडे़सरा राजनांदगांव, लक्ष्मण साहू उम्र 33 वर्ष निवासी कन्हारपुरी राजनांदगांव,रोनित मेश्राम उम्र 30 वर्ष निवासी गौरा चौक शांतिनगर राजनांदगांव, रामशरण साहू उम्र 75 वर्ष निवासी डांगरगढ़, मदनलाल साहू उम्र 39 वर्ष निवासी शंकरपुर राजनांदगांव, एवन कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी बनहरदी, देवेन्द्र साहू उम्र 33 वर्ष निवासी राहुलनगर लखोली राजनांदगांव, निलेश शेण्डे उम्र 23 वर्ष निवासी शांतिनगर अम्बेडकर चौक, रामेश्वर बंजारे उम्र 57 वर्ष निवासी सोमनी राजनांदगांव, प्रकाश सिन्हा उम्र 31 वर्ष निवासी मुंदगांव डोंगरगढ़, अमित सिन्हा उम्र 22 वर्ष निवासी संतोषीनगर लखोली राजनांदगांव, कन्हैया महिलाप उम्र 30 वर्ष निवासी पेण्ड्री राजनांदगांव, कमलेश साहू उम्र 31 वर्ष निवासी पेण्ड्री शामिल है।

Next Story