Begin typing your search above and press return to search.

Priyanka Vadra Gandhi's visit to Bhilaiछत्तीसगढ़ में महिला स्वावलंबन का ऐतिहासिक दिन: समूहों और महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए एक दिन में सर्वाधिक ऋण राशि का अंतरण

Priyanka Vadra Gandhi's visit to Bhilai

Priyanka Vadra Gandhis visit to Bhilaiछत्तीसगढ़ में महिला स्वावलंबन का ऐतिहासिक दिन: समूहों और महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए एक दिन में सर्वाधिक ऋण राशि का अंतरण
X
By Sanjeet Kumar

रायपुर। भिलाई नगर में 21 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन, छत्तीसगढ़ की महिलाओं और महिला समूहों के स्वावलंबन का ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। इस अवसर पर 1010 महिला समूहों को महिला कोष की ऋण योजना से और 285 महिलाओं को सक्षम योजना से 12 करोड़ 01 लाख रूपए का ऋण आरटीजीएस के माध्यम से सीधे खाते में अंतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कार्यक्रम में महिला समूहों और महिलाओं को चेक वितरण के पश्चात सभी जिलों में राशि अंतरण किया जाएगा।

महिला समूहों और महिलाओं को एक दिन में सर्वाधिक राशि का अंतरण

गौरतलब है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2003 में महिला कोष का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य बनने के बाद महिला कोष के माध्यम से एक ही दिन में जारी यह सबसे बड़ी ऋण राशि है, जो कि जारी पिछली वार्षिक राशियों से भी अधिक है। अंतरित की जाने वाली राशि में प्रमुख रूप से दुर्ग जिले में 2.91 करोड़, रायपुर जिले में 1.54 करोड़ व महासमुंद जिले में 95 लाख से अधिक की राशि तथा इसी प्रकार अन्य जिलों के हितग्राहियों को राशि दी जाएगी। इस राशि का उपयोग कर महिला समूह और हितग्राही किराना दुकान, फल, सब्जी, खेती-किसानी, ब्यूटीशियन,चना-मुर्रा उत्पादन, होटल व्यवसाय, बड़ी-पापड़ निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, मशरूम उत्पादन जैसे कई काम शुरू कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए बढ़ाया 10 गुना बजट - महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक विकास को प्राथमिकता में रखते हुए महिला कोष का बजट इस वित्तीय वर्ष में बढ़ाकर 25 करोड़ रूपए कर दिया है। साथ ही नवीन कौशल्या समृद्धि योजना के लिए भी 25 करोड़ का आबंटन दिया गया है। महिलाओं की समृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ गठन के पश्चात पहली बार एक वित्तीय वर्ष में बजट 10 गुना बढ़ाकर 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

ऋण मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर - कोष द्वारा ऋण योजना व सक्षम योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। महिलायें यदि स्थानीय साहूकार से ऋण लेती है तो उन्हें 60 से 120 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज देना पड़ता है जिसके कारण वे आर्थिक दुष्चक्र से बाहर नहीं निकल पाती है। इसलिये राज्य सरकार सक्षम योजना में मात्र 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है।

समूहों को अब 6 लाख रूपए तक ऋण - 2019 के पूर्व समूहों को अधिकतम 2 लाख रूपए का ऋण दिया जाता था जिसकी सीमा बढ़ाकर अब 6 लाख रूपए तक कर दी गई है। दुर्ग के राधाकृष्ण महिला स्वसहायता समूह को पहला 6 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। इसी प्रकार सक्षम योजना में व्यक्तिगत महिला को अधिकतम 1 लाख रूपए का ऋण दिया जाता था, जिसकी सीमा बढ़ाकर अब 2 लाख रूपए तक कर दी गई है।

विगत 05 वर्षो में महिलाओं को छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से 39 करोड़ रूपए से अधिक का ऋण वितरण किया गया। इसमें से 29 करोड़ से अधिक ऋण ब्याज सहित वापस कर दिया गया है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध होती महिलाओं को दर्शाता है। महिला कोष से माध्यम से अब तक 100 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित किया गया है। महिला समूहों द्वारा ऋणों की वापसी भी 85 प्रतिशत से अधिक है।

मुख्यमंत्री दुर्ग जिले को 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 21 सितम्बर को दुर्ग जिले के भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रूपए के 186 विकास कार्यो की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 241 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस मौके पर शासन के विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिन नये विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 3.74 करोड़ की लागत से पाटन विधानसभा क्षेत्र के 2 सड़कों, 1.21 करोड़ की लागत से निर्मित 30 स्कूल भवन, 4.65 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय जामुल के भवन सहित कुल 8.23 करोड़ की लागत के 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 25.19 करोड़ रूपए की लागत से 5 पुलों - जिसमें 5.36 करोड़ रूपए की लागत से डगनिया नाला पर पुल, 4.55 करोड़ की लागत से भानपुरी-कोड़िया मार्ग में नाला पर और 2.96 करोड़ रूपए की लागत से पाउवारा नाला तथा 3.80 करोड़ की लागत से चिरपोटी कातरो मार्ग में उच्च स्तरीय पुल, 8.50 करोड़ रूपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री बघेल इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तांदुला जलाशय अंतर्गत 9.75 करोड़ रूपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें भनसुली नाला 1.05 करोड़ की लागत से जरवाय स्टाप डेम, 1.02 करोड़ की लागत से कसही जलाशय मरम्मत एवं नहर लाईनिंग कार्य, 1.12 करोड़ की लागत से सांतरा जलाशय के नहरों का मरम्मत कार्य, 5.05 करोड़ की लागत से करसा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय सहित 10.41 करोड़ की लागत से निर्मित 29 कार्यों, नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा में 2.47 करोड़ की लागत से डा बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन और दुर्ग शहर में 2.06 करोड़ तथा भिलाई नगर में 2.24 करोड़ की लागत से 33/11 केव्ही के 2 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री जिन नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 14.32 करोड़ की लागत से 15 सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों 1.20 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड (जोगीगुफा) से चीचा, 1.68 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से पोटिया मेडेसेरा, 2.12 करोड़ की लागत से कन्हारपुर से सिल्ली, 1.83 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड टी 05 से खिलोरा मंदिर, 2.30 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से परसदा सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 18.75 करोड़ रूपए की लागत से 18 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिसमें 2.13 करोड़ रूपए की लागत से टठिया मोहलाई मार्ग, 2.31 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से भिंभोरी, 1.32 करोड़ रूपए की लागत से मडियापार से परसदापार से नवागांव, 2.48 करोड़ रूपए की लागत से घोटारूहा से पेण्डरी सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में 82.49 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 12 सड़क और 2 हाई स्कूल भवन निर्माण के कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे। जिसमें कुरूदडीह-बटंग-खम्हरिया तथा पान्हदा में सड़क, पान्हदा से अम्लेश्वर मार्ग, बटंग से नारधी, बेलौदी से दरबारमोखली, फुण्डा से अचानकपुर, खपरी बायपास मार्ग, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में शमशान घाट पहुंच मार्ग और चन्दखुरी-दमादपारा, सांकरा-कंडरका मार्ग, ब्रम्हकुमारी आनंद सरोवर बायपास, ग्राम ढाबा मुर्रा पहुंचमार्ग, ग्राम कपसदा सांकरा बायपास निर्माण कार्यों सहित स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार 21.59 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 5 पुलों जिसमें 10.29 करोड़ रूपए की लागत से चिंगरी आलबरस में तान्दुला नदी में उच्च स्तरीय पुल, कुम्हारी-परसदा अम्लेश्वर मार्ग में मध्यम पुल, कुगदा कुरूदडीह मोतीपुर मार्ग में मध्यम पुल, घोटवानी से मुड़पार मार्ग में कुलछुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल, पोटिया से बडेटेमरी मार्ग में पोटिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल तान्दुला जलाशय अंतर्गत 50.43 करोड़ रूपए की लागत के सिपकोन्हा डिस्ट्रीब्यूटरी के रिमॉडलिंग, लाईनिंग एवं कांक्रीटीकरण, बरबसपुर के पास स्टापडेम, किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही भिलाई नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 6.80 करोड़ रूपए की लागत से शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा मेंटल हेल्थ केयर यूनिट और खाद्य एवं औषधीय संभागीय कार्यालय भवन, इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 8.53 करोड़ रूपए की लागत से सीसी रोड तथा नाली निर्माण के 62 कार्यों, मुख्यमंत्री समग्र/अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के 38.64 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story