Begin typing your search above and press return to search.

प्राचार्य गिरफ्तार: छात्रा को फेल करने की धमकी, तनाव में छात्रा ने कर ली आत्महत्या...

प्राचार्य गिरफ्तार: छात्रा को फेल करने की धमकी, तनाव में छात्रा ने कर ली आत्महत्या...
X
By NPG News

रायगढ़। छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया है। पिछले वर्ष छात्रा की आत्महत्या के बाद प्रभारी प्राचार्य फरार चल रहा था। आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

दरअसल, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की 12 वी की छात्रा ने अपने घर में ही आत्महत्या कर ली थी। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच की तब पता चला कि संस्था के प्रभारी प्राचार्य शशि कुमार ने घर आकर परीक्षा परिणाम के सम्बंध में डरवाया था। प्रभारी प्राचार्य ने कहा था कि तुमने संस्कृत के पेपर में राजनीति विषय के उत्तर लिखे, इसलिए तुम फैल हो जाओगी। तनाव में आई छात्रा ने घर में ही आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस प्रभारी प्राचार्य शशि कुमार पर किया हुआ था। पर वह एक वर्ष से फरार चल रहा था। एसपी अभिषेक मीणा ने पदस्थापना के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश सरिया थाना प्रभारी को दिए थे। जिसके बाद आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश दे शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सारंगढ़ न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर सारंगढ़ जेल दाखिल करवाया गया है।

Next Story