Begin typing your search above and press return to search.

बिहार आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नीतीश कुमार के गृह जिले में इस बड़े कार्यक्रम में होंगी शामिल

Draupadi Murmu News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को बिहार दौरे पर आ रही हैं। एक दिवसीय दौरे में वह नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल लेंगी।

बिहार आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नीतीश कुमार के गृह जिले में इस बड़े कार्यक्रम में होंगी शामिल
X

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। इमेज-सोशल मीडिया।

By Ranjan Kumar

Draupadi Murmu Bihar Visit : दुनिया भर में प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय 31 मार्च को राजगीर स्थित कैंपस में दूसरे दीक्षांत समारोह करने जा रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित होंगी।

यह विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। दरअसल, यह नव उद्घाटित स्थायी परिसर में होने वाला पहला दीक्षांत समारोह है। इस परिसर का उद्घाटन जून 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार के बाद यह केवल दूसरा दीक्षांत समारोह है। इससे पहले पहला समारोह 2016 में हुआ था।

नालंदा विश्वविद्यालय का पहला दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह राजगीर और नालंदा विश्वविद्यालय का पहला दौरा होगा। वे दीक्षांत भाषण देंगी। फिर उपाधियां प्रदान करेंगी। मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देंगी। वे विश्वविद्यालय के नवनिर्मित 2000 सीटों वाले सभागार विश्वमित्रालय का उद्घाटन करेंगी।

इन देशों के लोग होंगे शामिल

पोस्ट-ग्रेजुएट और डॉक्टरेट प्रोग्राम के सभी स्नातकों को व्यक्तिगत रूप से अपनी डिग्री प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है। ये विद्यार्थी अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें अर्जेंटीना, वियतनाम, भूटान, इंडोनेशिया, केन्या, लाओस, म्यांमार, सर्बिया, घाना, थाईलैंड, नेपाल, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में 10 पीएचडी और 36 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।

9 वर्षों के बाद होगा रहा दीक्षांत समारोह

इस दिन दक्षिण-पूर्व एशियाई अध्ययन केंद्र का औपचारिक उद्घाटन भी किया जाएगा। केंद्र की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान की थी। 9 वर्षों के बाद आयोजित हो रहा यह दीक्षांत समारोह देश-विदेश से आए छात्रों-छात्राओं, उनके परिजनों और गणमान्य अतिथियों की सहभागिता का साक्षी बनेगा।

सीएम नीतीश समेत ये दिग्गज होंगे शामिल

इस समारोह के विशिष्ट अतिथियों में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) पेरियासामी कुमारन शामिल होंगे।

Next Story