Begin typing your search above and press return to search.

शराब की बोतल से चोरी के आरोपी तक पहुँची पुलिस, नेपाल निवासी नौकर एवं उसकी पत्नि ने रची थी चोरी की साजिश

शराब की बोतल से चोरी के आरोपी तक पहुँची पुलिस, नेपाल निवासी नौकर एवं उसकी पत्नि ने रची थी चोरी की साजिश
X
By NPG News

कोरबा, 14 नवंबर 2021 । शराब की एक बोतल ने 30 लाख की चोरी के आरोपी को पुलिस की गिरफ्त में पहुँचा दिया है। कोरबा में कंपनी मालिक के घर हुए चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी मे शामिल 3 आरोपी और चोरी किये गए लॉकर सहित चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। मामले में फरार 4 आरोपी की तलाश पुलिस की 2 टीम नेपाल बार्डर पर कर रही है। इस मामले के आरोपियो तक पहुॅचने में सीसीटीवी फुटेज एवं आरोपियो के द्वारा उपयोग किये गए शराब के बोतल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

घटना स्थल का निरीक्षण दौरान स्निफर डॉग की मदद से मकान से करीब 1 किलोमीटर दूर एक ओल्ड मंक की शराब की बोतल, सिगरेट, चिप्स, कुरकुरे के पैकेट मिले जिससे इस बात की पुष्टि हो रही थी कि आरोपियो द्वारा शराब सिगरेट का सेवन किया गया होगा। पाए गए ओल्ड मोंक शराब के बोतल पर बैंच नंबर लिखा हुआ था। जिसके आधार पर दीपका, कोरबा, बॉकीमोंगरा, हरदीबजार, कटघोरा मे स्थित विदेशी शराब दुकानों मे पिछले 1 साप्ताह मे बिक्री हुए ओल्ड मंक ब्राण्ड के शराब की खरीददारों की पतासाजी की गई एवं सीसीटीव्ही फूटेज खंगाले गए। विदेशी शराब दुकान पुराना बस स्टेण्ड कोरबा के सीसीटीव्ही फूटेज के अवलोकन पर 2 संदिग्ध व्यक्ति घटना 8 नवंबर के रात्रि करीब 9.30 बजे ओल्ड मोंक शराब खरीदकर होटल सत्कार की ओर जाने वाली गली मे जाते हुए दिखाई दिए। इस आधार पर होटल सत्कार मे जाकर रजिस्टर चेक करने पर पाया गया कि प्रेम भुल उर्फ पिुचू पिता धबहादुर भूल एंव हिमाल मांझी पिता तुलाराम मांझाी दोनो निवासी नेपाल के दिनांक 01 नवंबर से 08 नवंबर तक होटल मे रूके थे। 8 नवंबर को इन्ही आरोपी लोंगो के साथ कुल 06 लोग एक आटो मे कुसमुण्डा की ओर जाते हुए दिख रहे है, इस आधार पर कुसमुण्डा दीपका के रास्ते मे लगे सीसीटीव्ही फुटेज का बहुत ही बारीकी से अवलोकन किया गया।

बिलासपुर, अंबिकापुर, रायगढ, जांजगीर-चॉपा की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे हुए कैमरों की जॉच हेतु अलग अलग टीम भेजी गई। बिलासपुर भेजी गई टीम के द्वारा बताया गया कि घटना सुबह 6:12 बजे पर 6 संदिग्ध व्यक्ति कार से पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर मे उतरते हुए दिख रहे है। शहर के अन्य कैमरों का अवलेकन करने पर उनमे से 3 आरोपी एवं 1 महिला बस के माध्यम से रायपुर कि ओर जाते हुए दिखे। इस आधार पर टीम ने रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर सीसीटीव्ही फुटेज खंगालना प्रारंभ किया । टीम को आरोपीगण का अंतिम फुटेज बस स्टैण्ड पण्डरी रायपुर पर मिला जिसमे आरोपीगण प्रयागराज उत्तरप्रदेश की ओर जाने वाले बस मे सवार होते हुए दिखे। आरोपी के उत्तर प्रदेश की ओर से दिल्ली भागने की संभावना पर एक टीम को तत्काल फ्लाईट के माध्यम से दिल्ली के लिये रवाना किया गया ।

आरोपियों के नेपाल की ओर फरार होने के संभावना पर पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा तत्काल 2 टीम बनाकर सडक माध्यम से लखनउ के लिए रवाना की गई । चूॅकि आरोपी के नाम और बताए गए हुलिए के मुताबिक आरोपीगण नेपाली मूल के लग रहे थे। जिनके नेपाल भाग जाने की पूर्ण संभावना थी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा अपने मित्र आईपीएस अधिकारी से सहयोग मांगा गया। जिनके द्वारा दिल्ली गए हुए कोरबा पुलिस के टीम को सडक मार्ग से प्रयागराज बुलाकर तत्काल सहयोग उपलब्ध कराया गया। मामले के 3 आरोपी प्रेम भूल उर्फ पिंचू पिता धनबहादरु, हिमाल बहादुर मांझी पिता तुलाराम मांझी एवं दीपक भूल पिता स्व. चंदर भूल को पकडने मे सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही इनके पास से 3 सोने के हार एवं लाकेट एवं चांदी का सिक्का सहित कुछ नगदी रकम बरामद हुआ। एसपी भोजराम पटेल ने विवेचना टीम को 10 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है ।

Next Story