Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 01 July 2023: 1 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए दाम, चेक करें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 01 July 2023: अंतरराष्ट्रीय कंपनी में एक बार फिर कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखने को मिली है। आज यानि 1 जुलाई को ब्रेंट क्रूड तेल‌की कीमत प्रति बैरल 74.38 डॉलर हो गई है।

Petrol-Diesel Price 28 July 2023:  पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, यहां चेक करें अपने जिले में तेल की कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 01 July 2023: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल का भाव अपडेट किया जाता हैं. हालांकि आज, 1 जुलाई को भी पेट्रोल एवं डीजल के दामों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. महानगरों सहित देशभर के कई क्षेत्रों में कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. हालांकि, कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली फेरबदल देखने को मिल रहा है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भी उतार-चढ़ाव जारी है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. आज प्रातः (1 जुलाई) ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 74.90 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 70.64 डॉलर प्रति बैरल है. हालांकि, इसके बाद भी भारतीय बाजार में तेल के दामों में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिली है.

IOCL के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज (शनिवार) को भी एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये एवं एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये पर ही टिकी है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

इसके अतिरिक्त चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल क कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिकी हुई है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

महीने के पहले दिन क्या हैं पेट्रोल- डीजल के रेट

राज्य पेट्रोल (रुपए) डीजल (रुपए)

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • मुंबई 106.31 94.27
  • चेन्नई 102.63 94.24
  • बेंगलुरू 101.94 87.89
  • चंडीगढ़ 96.20 84.26
  • हैदराबाद 109.66 97.82
  • जयपुर 108.67 93.89
  • पटना 107.30 94.09
  • नोएडा 96.64 89.82
  • गुरुग्राम 96.77 89.65

SMS के माध्यम से करें रेट्स चेक

पेट्रोल -डीजल का उपयोग कर रहे उपभोक्ता SMS के जरिए भी इनके रेट्स आसानी से पता कर सकते हैं। BPCL के कस्टमर RSP स्पेस अपना कोड लिखकर इस 9223112222 पर भेज सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपना कोड लिखकर इस 9224992249 पर भेज सकते हैं। वहीं HPCL के उपभोक्ता अपना कोड लिखकर 9222201122 पर भेज सकते हैं। कुछ समय पश्चात आपके मोबाइल पर इनके रेट्स आ जाएंगे।

वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story