Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 17 June 2023: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई है। ऐसे में आज यानी 17 जून को कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है।

Petrol-Diesel Price 28 July 2023:  पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, यहां चेक करें अपने जिले में तेल की कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई है। ऐसे में आज यानी 17 जून को कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 70.47 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात करें तो ये 0.07 फ़ीसदी गिरकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

मौजूदा समय में दिल्ली से लेकर चेन्नई तक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

ऐसे में अगर हरियाणा के गुरुग्राम की बात की जाए तो यहां पर पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यहां डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 89.80 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 96.93 रुपए प्रति लीटर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत एक पैसे बढ़ी है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.94 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यहां पेट्रोल 47 पैसे घटकर 97.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 46 पैसे सस्ता हो कर 90.36 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

पेट्रोल डीजल के नए रेट करें चेक

सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती है ऐसे में अगर आप भी घर बैठे पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप एसएमएस के जरिए आसानी से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को इसके लिए RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा या इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर भी आप पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story