Begin typing your search above and press return to search.

पटवारी सस्पेंड: शासकीय कार्य मे लापरवाही और अनिमितता की मिली थी शिकायत, SDM ने किया निलंबित...

पटवारी सस्पेंड: शासकीय कार्य मे लापरवाही और अनिमितता की मिली थी शिकायत, SDM ने किया निलंबित...
X
By NPG News

बेमेतरा 17 नवम्बर 2021। शासकीय कार्य मे लापरवाही और अनियमितता बरतना एक पटवारी को भारी पड़ गया है। पटवारी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद अनुविभागीय अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सस्पेंड पटवारी का नाम गोपाल सिंह साहू है, जो हल्का नंबर 47 मोहभट्टी तहसील में पदस्थ थे।

वहीं हल्का नंबर 16 के पटवारी कुंदन सिंह राजपूत को मोहभट्टी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Next Story