Begin typing your search above and press return to search.

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने की ख़ुदकुशी, बिल्डिंग से कूदकर दी जान...

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने की ख़ुदकुशी, बिल्डिंग से कूदकर दी जान...
X
By NPG News

मुंबई डेस्क। मुंबई स्थित अपने घर की छत से कूदकर उत्तरप्रदेश के पर्यटन विभाग में उप निदेशक ने ख़ुदकुशी कर ली। मृतक अधिकारी का नाम विमलेश कुमार था। हालांकि इन्होंने क्यों आत्महत्या की है इस बाबत की अभी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि विमलेश कुमार उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात थे और इसी वर्ष वे रिटायर होने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के तारा गगन हाउसिंग सोसा बिल्डिंग नंबर 95 की दूसरी मंजिल से विमलेश कुमार कूद गए, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उनकी मौत हो गई।

बता दें, बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर उनका घर था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी पत्नी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग में कार्यरत थे। इनका ऑफिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में है। वह पिछले साल से लखनऊ में हेड ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

मालूम हो कि विमलेश औदिच्य ने कोरोना काल में देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की मदद के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा चुना गया था। राज्य सरकार द्वारा इस काम के लिए विमलेश को चुना गया था।

Next Story