Begin typing your search above and press return to search.

ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक आरोपी गिफ्तार, साढ़े तीन लाख से अधिक की नगदी, लैपटॉप व पेन ड्राइव जब्त

ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक आरोपी गिफ्तार, साढ़े तीन लाख से अधिक की नगदी, लैपटॉप व पेन ड्राइव जब्त
X
By NPG News

रायपुर 16 नवम्बर 2021। राजधानी पुलिस ने सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एक आरोपी को सट्टा खिलाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से साढ़े तीन लाख रुपये नगदी, लैपटॉप व पेन ड्राइव बरामद किया है।

दरसअल आज देवेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर पांच में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। इस शिकायत पर पुलिस की टीम सेक्टर-5 के मकान नम्बर डी- 268 में दबिश दे कर 48 वर्षीय दीपक संघानी को पकड़ा गया।

आरोपी के मोबाईल को चेक करने पर सट्टा पट्टी भी पाई गई। साथ ही आरोपी के पास से 3,63,470 रुपये नगद,1 नग मोबाइल फोन,1 नग लैपटॉप,1 नग पेन ड्राइव जुमला कीमती 4,39,470 रुपये जब्त किया है।

Next Story