Begin typing your search above and press return to search.

कोरिया पुलिस की नई पहल, पासपोर्ट वेरिफिकेशन की समय सीमा 21 दिनों से घटा कर की 15 दिन, अब वीडियो कॉलिंग से भी हो रहे वेरिफिकेशन

कोरिया पुलिस की नई पहल, पासपोर्ट वेरिफिकेशन की समय सीमा 21 दिनों से घटा कर की 15 दिन, अब वीडियो कॉलिंग से भी हो रहे वेरिफिकेशन
X
By NPG News

कोरिया 11दिसम्बर 2021- कोरिया पुलिस ने नागरिक सुविधाओ में बढ़ोतरी करते हुए पासपोर्ट वेरिफिकेशन की समय सीमा को एक हफ्ते कम कर दिया हैं। अब तक साधारण व तत्काल पासपोर्ट बनवाने में 21 दिनों में पुलिस वेरिफिकेशन करके रिपोर्ट भेजनी होती थी। पर अब कोरिया पुलिस अधीक्षक सन्तोष सिंह ने इसकी समय सीमा घटा कर 15 दिन कर दी हैं। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में पासपोर्ट विभाग द्वारा पुलिस वेरिफिकेशन के लिये फाइल पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा जाता हैं। जहां से उसे सम्बंधित थाना भेजा जाता है। थाने से पुलिसकर्मी फिर पते की जांच के लिये जाता है साथ ही इस दौरान आवेदक का नाम उम्र और अन्य जानकारियां प्रमाणित कर लोकल पुलिस थाने से एक रिपोर्ट जिला विशेष शाखा को भेजा जाता है। इतनी प्रक्रियाओ से गुजरने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है। इन सब मे 21 दिन का समय लगभग लग जाता है जिसे अब घटा कर 15 दिन कर दिया गया हैं।

अकस्मात जरूरत पड़ने की स्थिति पर व जनता को सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने सूचना प्रद्योगिकी के साधनों का उपयोग कर व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी वेरीफिकेशन की सुविधा शुरू करवाई हैं। जिसके माध्यम से जल्द से जल्द वेरिफिकेशन का रिकार्ड बन रहा है। जानकारी के अनुसार 3 माह में कुल 124 पासपोर्ट का वेरीफिकेशन किया गया हैं। जिसमे 4 दिनों में 10 व 2,3 दिनों में 59 व महज एक ही दिन में वीडियो कॉलिंग के ही माध्यम से 55 लोगो का पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन किया गया हैं।

इसी के साथ ही गवर्मेंट, प्राइवेट,डिपार्टमेंट, लोकसेवा केंद्र,व स्कूल कालेजो में एडमिशन के दौरान लगने वाले चरित्र सत्यापन रिपोर्ट की भी यही स्थिति हैं। इनका भी जल्द से जल्द चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा हैं।

Next Story