Nalanda Parisar Raipur:रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर: सीएम साय ने की घोषणा, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कलेक्टर रहते बनवाया था पहला परिसर

X
By - Sanjeet Kumar |25 Dec 2023 8:33 PM IST
Nalanda Parisar Raipur:
Nalanda Parisar Raiapur: रायपुर। राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर की तर्ज पर बनेगा एक और नालंदा परिसर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान नालंदा परिसर में सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
बता दें कि रायगढ़ से भाजपा की टिकट पर विधायक चुने गए और नई सरकार में मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर कलेक्टर रहते साइंस कॉलेज के सामने मौजूदा नालंदा परिसर का निर्माण कराया था। सीएम ने कहा कि एक और नालंदा परिसर के बनने से पीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर में सुशासन दिवस पर आयोजित अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर यह घोषणा की। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी भी उपस्थित थे।
Next Story
-
Home
-
Menu
