Begin typing your search above and press return to search.

नदी में गिरी ट्रेक्टर ट्राली: माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, 4 की मौत व 25 घायल...

नदी में गिरी ट्रेक्टर ट्राली: माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, 4 की मौत व 25 घायल...
X
By NPG News

दतिया। माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्राली सिंध नदी में गिर गयी। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी वही 25 घायल है। घायलों का इलाज दतिया मेडिकल कालेज व ग्वालियर में जारी है। घटना बीती रात घटित हुई।

मिली जानकारी के अनुसार भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के रहने वाले लोग रतनगढ़ माता के दर्शनों हेतु गए हुए थे। यहां कल सोमवार को मेला लगा हुआ था। यहां रतनगढ़ देवी को जवारा चढ़ाने के बाद सभी ट्रेक्टर ट्राली में बैठ कर वापस लौट रहे थे। वापसी में रात करीब 8 बजे जब सभी दतिया जिले के सेवड़ा में पहुँचे तो वहां सिंध नदी में बने छोटे पुल से ट्रेक्टर गुजर रही थी। इस दौरान पुल में हुए गड्ढे में ट्रैक्टर- ट्राली का पहिया फंस गया। और ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी।

नदी में ट्रैक्टर के गिरने से उसमे सवार लोग ट्राली के नीचे दब गए। आस पास चीख पुकार मची रही। मेले से लौट रहे लोगो ने नदी में उतर कर ट्राली हटा कर घायलों को निकाला। तब 25 वर्षीय उषा, 40 वर्षीय कस्तूरी व 26 वर्षीय गब्बर की मौके पर ही मौत हो गयी थी। वही 25 लोग घायल थे। सूचना पर दतिया कलेक्टर संजय कुमार बचाव दल लेकर पहुँचे और घायलो को एम्बुलेंस की मदद से दतिया मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां इलाज के दौरान 38 वर्षीय सीता की भी मौत हो गयी। वही गम्भीर रूप से घायल चार लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है। कुल 25 लोग घायल है।

बताया जाता है कि नदी में बना पुल बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। और जहां ट्रेक्टर ट्राली गिरी वहां सिर्फ रेत थी। वहां से बीस मीटर दूर नदी में पानी भरा था। बरसात के समय यदि पानी भरा होता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। हादसे में मृतकों के परिवार जनों के प्रति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी संवेदनाए प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Next Story