Begin typing your search above and press return to search.

मर्डर खुलासा: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर युवती को हुआ दूसरे युवक से प्यार, व्हाट्सएप हैक कर पहले प्रेमी ने दी ख़ौफ़नाक मौत...

मर्डर खुलासा: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर युवती को हुआ दूसरे युवक से प्यार, व्हाट्सएप हैक कर पहले प्रेमी ने दी ख़ौफ़नाक मौत...
X
By NPG News

जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी पुलिया के पास कम्युनिटी हैल्थ अफसर की मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती के प्रेमी ने ही नए प्रेमी की जानकारी लगने पर शॉपिंग के बहाने युवती को ले जाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी पुलिस को कल सूचना मिली थी कि खारीझरिया श्रीनदी पुल के पास एक अज्ञात युवती की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गयी है। सूचना पर पहुँची पुलिस को एक लड़की पेट के बल पड़ी मिली। जिसके सर में कुल्हाड़ी से मारने पर खून निकल रहा था,खून से सना हुआ कुल्हाड़ी, लड़की का स्कूटी व गमछा मौके पर मिला। मृतिका के मोबाइल के माध्यम से उसकी पहचान देवकी चक्रेश उम्र 24 वर्ष निवासी टांगरगांव के रूप में हुई। वह कटंगखार में cho के पद पर पदस्थ थी। मृतिका के घर वालो के द्वारा देवरी गांव निवासी मनोज कुमार के साथ प्रेम संबंध होना बता कर उसी पर संदेह जताया गया। जिसे पुलिस ने जशपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसने हत्या का अपराध कबूल कर लिया।

नया प्रेमी बनाने से नाराज था आरोपी:-

मनोज ने बताया कि उसका देवकी चक्रेश से पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनो आपस मे लगातार मिलते रहते थे। दोनो एक साथ रायपुर में भी कुछ माह तक रहे थे। फिर देवकी का 8 से 10 माह पूर्व कम्युनिटी हैल्थ अफसर के पद पर कटंगखार में नौकरी लग गयी। जिससे वह रायपुर से आकर वही रहने लगी। प्रेमिका देवकी के रायपुर से वापस आने के बाद प्रेमी मनोज का भी मन वहां नही लगा और वह रायपुर से वापस अपने गांव देवरी आ गया।

नौकरी लगने के बाद देवकी के व्यवहार में अंतर मनोज महसूस कर रहा था। जिससे उसे शक था कि देवकी का किसी अन्य से प्रेम संबंध स्थापित हो गया है। मनोज को इस बात ने परेशान कर रखा था और सच्चाई जानने को उसने देवकी का व्हाट्सएप हैक कर लिया। चूंकि मनोज कम्प्यूटर बैक ग्राउंड का था इसलिए उसने यह काम आसानी से कर लिया।

मनोज उसके सारे चैट पढ़ने लगा। जिसमे मनोज को देवकी के नए प्रेमी के साथ की गई चैटिंग पढ़ने को मिली। और मनोज का संदेह यकीन में बदल गया और वह गुस्से से पागल हो उठा।उसने देवकी से बदला लेने की ठान ली और देवकी की हत्या की प्लानिंग कर ली। प्लानिंग के अनुसार मनोज ने देवकी को शॉपिंग पर ले जाने का झांसा दिया। और दोनो अपने अपने वाहन से निकले। मनोज बाइक से व देवकी स्कूटी से निकली। श्रीनदी खारीझरिया पुलिया के पास पहुँचने पर मनोज ने देवकी से उसके नए प्रेमी के बारे में पूछताछ की। पर देवकी द्वारा कुछ नही बताने पर मनोज के द्वारा अपने पास गमछे में छुपा कर रखे कुल्हाड़ी से मृतिका के सर में ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। फिर वह जशपुर की तरफ भाग गया। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर के घटना में प्रयुक्त गमछा, मोटरसाइकिल, कुल्हाड़ी,एक नग मोबाइल व घटना के समय पहने कपड़े को जब्त किया है।

Next Story