Begin typing your search above and press return to search.

जनअदालत में हत्या: माओवादियों ने लगाई जनअदालत और अपने ही साथी को मार डाला: पीट पीट कर अपने ही साथी को मार डाला...

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
X

Chhattisgarh ACB-EOW Raid

By NPG News

कांकेर,11 नवंबर 2021। ज़िले के गट्टाकाल में शाम लगभग चार बजे माओवादियों ने जनअदालत लगाकर अपने ही साथी की पीट पीट कर हत्या कर दी है। खबरों के अनुसार माओवादियों को अपने साथी पर पुलिस मुखबिरी का शक था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने जिनमें रावघाट एरिया कमेटी शामिल थी उसने गट्टाकाल में जनअदालत लगाई और दिनेश नरोटी की हत्या कर दी।माओवादियों को दिनेश पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का संदेह था।

कांकेर कप्तान शलभ सिन्हा ने बताया

*"हमारे पास सूचना है कि माओवादियों ने दिनेश नरोटी की हत्या की है, दिनेश के खिलाफ कोयलीबेड़ा इलाक़े में माओवादी अपराध दर्ज थे..हमें विस्तृत ब्यौरे का इंतज़ार है"*

Next Story