Begin typing your search above and press return to search.

MS Dhoni: धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराया आपराधिक मुकदमा, 15 करोड़ रुपये का लगाया चूना

MS Dhoni: इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह धौनी ने रांची कोर्ट (Ranchi Court) में क्रिमिनल केस (criminal case) फाइल किया है.

MS Dhoni: धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराया आपराधिक मुकदमा, 15 करोड़ रुपये का लगाया चूना
X
By Ragib Asim

MS Dhoni: इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह धौनी ने रांची कोर्ट (Ranchi Court) में क्रिमिनल केस (criminal case) फाइल किया है. महेंद्र सिंह धोनी ने मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप (allegation of fraud) लगाया है और उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने पूर्व खिलाड़ी मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास की कंपनी आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट लि. के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है.

बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर एक एग्रीमेंट हुआ था. जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धौनी और मिहिर दिवाकर के बीच यह एग्रीमेंट 2017 में हुआ था. सूत्रों के अनुसार मिहिर दिवाकर निर्धारित शर्तों का पालन करने में फेल साबित हुए थे. बताया जा रहा है कि इसी कारण से महेंद्र सिंह धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

जानकारी के अनुसार आरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइंजी फी और प्रोफिट शेयर करने में फेल साबित हुई थी. महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अथॉरिटी लेटर निरस्त किया था. बताया जाता है कि धोनी के बार-बार लीगल नोटिस भेजने के बाद भी मिहिर दिवाकर की तरफ से कोई जवाब नहीं पा रहा था. इसी कारण धोनी को यह एक्शन लेना पड़ा है. बता दें, एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक धोनी को 17 करोड़ का नुकसान हुआ है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story