Begin typing your search above and press return to search.

MONSOON INFORMATION: लौटा मानसून: छत्‍तीसगढ़ से पूरी तरह हो गई विदाई, अब देश के थेड़े हिस्‍से में बची है गतिविधि

MONSOON INFORMATION: दक्षिण पश्चिम मानसून देश के बड़े हिस्‍से से लौट गया है। मानसून की सक्रियता केवल दक्षिण के कुछ राज्‍यों में दिख रही है। एक से दो दिन में मानसून वहां से भी विदा हो जाएगा।

MONSOON INFORMATION: लौटा मानसून: छत्‍तीसगढ़ से पूरी तरह हो गई विदाई, अब देश के थेड़े हिस्‍से में बची है गतिविधि
X
By Sanjeet Kumar

MONSOON INFORMATION: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ से मानसून पूरी तरह लौट गया है। एक दिन पहले यानी 15 अक्‍टूबर को वह राज्‍य की सीमा से बाहर चला गया। इसके साथ ही मानसून की गतिविधयां लगभग पूरे देश में समाप्‍त हो गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मानसून अब केवल छत्‍तीसगढ़ के थोड़े हिस्‍सें में सक्रिय है। वहां से भी आज-कल में लौट जाएगा। इसके साथ ही मानसून का यह सीजन समाप्‍त हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून की वापसी थोड़े विलंब से शुरू हुई है। सामान्‍यत: 17 सितंबर के आसपास राजस्‍थान की सीमा से इसकी वापसी शुरू होती है, लेकिन इस बार करीब सप्‍ताहभर की देर से 25 सितंबर से वापसी शुरू हुई। 16 अक्‍टूबर तक यह छत्‍तीसगढ़ और ओडिशा से बाहर जा चुका है।

इधर, राज्‍य में दिन में गर्मी रात में गिर रहा पारा

छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिव‍िधि थम गई है, लेकिन दिन में अभी गर्मी का दौर जारी है। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरवाट दर्ज की जा रही है। जगदलपुर और अंबिकापुर में रात का तामपान गिर कर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इधर, राजधानी रायपुर के आउटर के हिस्‍सों में भी रात का तापमान गिर रहा है, लेकिन शहर का न्‍यूनतम तपामान अभी 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ‍ मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में राज्‍य के मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story