Begin typing your search above and press return to search.

Monsoon 2024: कैसा रहेगा कल का मौसम: 2 संभागों में भारी बारिश की चेतावनी

Monsoon 2024:

Monsoon 2024: कैसा रहेगा कल का मौसम:  2 संभागों में भारी बारिश की चेतावनी
X
By Sanjeet Kumar

Monsoon 2024: रायपुर। छत्‍तीगसढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। आज राज्‍य के 3 स्‍थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कल (शनिवार) को भी राज्‍य के 2 संभागों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह बना निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। औसत समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ फलोदी, बनस्थली, शिवपुरी, सीधी, रांची से होकर गुजर रही है और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से सटे निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

इसकी वजह से कल प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात व भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। वहीं, प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

अभी बनी रहेगी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर- उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है, जिसके प्रभाव से अगले 4 दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। वहीं 3 दिनों तक सरगुजा व बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

जानिये.. आज कहां कितनी हुई बारिश

प्रदेश 3 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गयी। सर्वाधिक वर्षा दुर्गकोण्डल (जिला कांकेर) में 9 से.मी. दर्ज की गयी। प्रतापपुर, लटोरी, लोरमी -7, नवागढ़, मैनपुर, कुकरेल, केल्हारी-6, बिलाईगढ़, कटघोरा, दरिमा, गरियाबंद, चारामा-4, कुनकुरी, देवकर, जनकपुर भरतपुर, धमधा, गिधौरी टुंड्रा, बस्तर, पामगढ़, रघुनाथ नगर, दाढ़ी, बकावंड, सेवरीनारायण, भानुप्रतापपुर, पखांजूर, चलगली, कुकदूर, बलरामपुर, अंतागढ़-3, पाटन, दरभा, बड़ेराजपुर, बेरला, नगरी, अमलीपदर, बिहारपुर, अंबिकापुर, कोटाडोल, कशडोल, रामानुजगंज, रामचन्द्रपुर, भटगांव, अड़भार, अकलतरा, पंढरिया, कांकेर, अहिवारा, पिपरिया, बीजापुर-2, चांदो, गंडई, भैयाथान, भिंभोरी, उसूर, भटगांव, अजगरबहार, शंकरगढ़, रेंगाखार कला, लखनपुर, खैरागढ़, बेमेतरा, दौरा कोचली, कुमरदा, खड़गवा, छुईखदान, देवभोग, नेरहरपुर, तोकापाल, नानगुर 1 तथा कुछ स्थानों पर इससे कम वर्षा हुई।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story